डब्ल्यूटीटी सिंगापुर स्मैश: वांग छुछिन और सुन यिंग्शा छाए, चीन ने जीते पुरुष-महिला एकल के दोनों खिताब

डब्ल्यूटीटी सिंगापुर स्मैश: वांग छुछिन और सुन यिंग्शा ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते


बीजिंग, 3 मार्च। 1 मार्च को आयोजित डब्ल्यूटीटी सिंगापुर स्मैश में चीनी टीम के वांग छुछिन और सुन यिंग्शा ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते।

सुन यिंग्शा ने उसी दिन सेमीफाइनल में अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी छन यी को 4-1 से हराया, जबकि वांग मानयू ने जर्मन खिलाड़ी सबाइन विंटर को 4-1 से हराया। फाइनल में दोनों के बीच छह गेम का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें सुन यिंग्शा ने अंततः 4-2 से जीत हासिल की। मैच के बाद, सुन यिंग्शा ने कहा कि वांग मानयू के खिलाफ मैच बेहद करीबी था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अपना पूरा जोर लगाया। उन्होंने अपने समग्र प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।

पुरुष एकल में, वांग छुछिन का सेमीफाइनल में फेलिक्स लेब्रून से मुकाबला हुआ। पहला गेम हारने के बाद, उन्होंने अगले तीन गेम जीतकर 4-1 से जीत दर्ज की। पुरुष एकल फाइनल में वांग छुछिन ने चीनी थाइपे टीम के लिन युन-रू को 4-0 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। वांग छुछिन ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति के साथ-साथ अपनी तकनीकी क्षमताओं में भी सुधार किया है, जिससे उन्हें इस प्रतियोगिता को पूरा करने की क्षमता और प्रेरणा मिली।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,574
Messages
12,611
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top