पुणे में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने अनाथ बच्चों संग मनाई प्रेम-खुशियों की होली, जीवन में भरे अनमोल रंग

जीवन में भरे खुशियों के रंग, अनाथ बच्चों संग भाजपा सांसद ने मनाई होली


पुणे, 3 मार्च। राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने इस बार होली का त्योहार अनाथ बच्चों के मनाने का फैसला किया है। ऐसा करके उन्हें आनंद की अनुभूति प्राप्त हो रही हैं, जिसे वो शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।

भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। मैं विश्वास करती हूं कि सभी लोगों का जीवन विभिन्न प्रकार की खुशियों के रंग से भर जाए। यह रंगों और उम्मीदों का उत्सव है। आज सभी लोगों के चेहरे पर आनंद की अनुभूति साफ परिलक्षित हो रही है।

इसके अलावा, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान भारत के कई लोग फंसे हुए हैं। ऐसे सभी लोगों को बचाने के प्रयास केंद्र सरकार की तरफ से तेज किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की सकुशल स्वदेश लाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हमारी सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भी कई लोग मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। ऐसे सभी लोगों को बचाने के भी प्रयास केंद्र सरकार की तरफ से तेज किए जा चुके हैं। इस संबंध में पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसके तहत मौजूदा समय में काम किया जा रहा है।

साथ ही, सांसद ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आपकी सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आएगी। हम देश के हर नागरिक के हितों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, जिस पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं होने देंगे।

सांसद ने कहा कि मैं देश के लोगों को आश्वस्त करती हूं कि जो कोई भी मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में फंसा हुआ है, वो सकुशल वापस लौटेगा। मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दूरभाष नंबर भी जारी किया जा चुका है, जिस पर वो संपर्क कर सकते हैं। आपकी जो भी दुविधा होगी, तत्काल मदद मुहैया कराई जाएगी।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,603
Messages
12,640
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top