डाकोर रंगोत्सव 2026 की धूम: डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने लाखों भक्तों संग भगवान रणछोड़ को चढ़ाया पावन ध्वज

खेड़ा में रंगोत्सव 2026: डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने भगवान रणछोड़ जी को चढ़ाया झंडा


खेड़ा, 3 मार्च। गुजरात के डाकोर में आयोजित रंगोत्सव 2026 में मंगलवार को डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान रणछोड़ जी के दरबार में हाजरी लगाई और मंदिर में झंडा चढ़ाया। साथ ही सभी देशवासियों को होली की बधाई दी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जय रणछोड़ के कुंज के साथ आज लाखों भक्त यहां जुटे हैं और यह परंपरा पिछले कई सालों से चल रही है। लोग कई किलोमीटर दूर से चलकर आते हैं। सिर्फ भगवान के दर्शन और भक्ति के अनुभव के लिए।

हर्ष संघवी ने कहा कि आज मुझे भी यह अवसर मिला कि मैं लाखों भक्तों के बीच भगवान के दर्शन कर सकूं। विशेष रूप से इस दिन लोग जय रणछोड़ के जयकारे लगाते हुए दर्शन करने आते हैं और भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। कहा जाता है कि 'डाकोर नाथ ठाकुर तेरे बंद दरवाजा खोल’, इसका मतलब है कि भगवान अपने भक्तों के लिए अपने दरवाजे खोलें। जैसे ही दरवाजा खुलता है, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "आज मैंने भी भगवान रणछोड़ जी से मेरे राज्य के सभी नागरिकों की मनोकामनाओं के पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि आयोजन में किसी भी तरह की असुविधा न हो।

उनका कहना है कि रंगोत्सव के मौके पर लोग सिर्फ भगवान के दर्शन करने नहीं, बल्कि भक्ति और उत्सव के अनुभव के लिए जुटते हैं। इस दौरान भक्तों का यह उत्साह और श्रद्धा देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि वहां फंसे गुजरातियों की मदद के लिए भारत सरकार ने पहले ही सभी तरह की घोषणाएं कर दी हैं और पहली एहतियाती फ्लाइट आज दिल्ली आ चुकी है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,523
Messages
12,560
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top