बादशाह की बिंदिया 49 की उम्र में बनीं 'होली क्वीन', फैंस को दिया मस्ती भरे सुरक्षित पर्व का संदेश

बादशाह की 'बिंदिया' पर चढ़ा होली का खुमार, फैंस से की सेफ होली खेलने की अपील


मुंबई, 3 मार्च। 'कोयला' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल आज भी टीवी पर सक्रिय हैं।

सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक पर दीपशिखा अलग-अलग किरदारों में फैंस का दिल जीत रही हैं, लेकिन अब होली के मस्ती भरे माहौल में अभिनेत्री का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। चेहरे पर रंग लगाए, दीपशिखा होली का आनंद ले रही हैं।

होली के दिन बड़े भी बच्चों की तरह मस्ती है क्योंकि ये त्योहार उमंग और मस्ती का है। 49 साल की दीपशिखा भी होली पर फुल ऑन मस्ती के मूड में हैं और खुद को तैयार कर होली खेलने के लिए निकल पड़ी हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि होली उनका फेवरेट त्योहार है और वो हर साल होली का इंतजार करती हैं। उनका यह भी कहना है कि होली पर मस्ती के अलावा, सतर्कता के साथ होली खेलें, क्योंकि हंसी-मजाक में दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।

होली की खास तैयारियों पर बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि केमिकल वाले रंगों से खुद को बचाने के लिए चेहरे पर तैयार किया है और हल्का मेकअप भी रखा है। अभिनेत्री टीवी और ओटीटी पर सक्रिय हैं, ऐसे में चेहरे का ख्याल रखना भी जरूरी है। उन्होंने अपने बचपन की होली की यादों को ताजा करते हुए कहा, "बचपन में होली का सबसे ज्यादा मजा आता था। ऐसा कलर लगाते थे कि कई दिनों तक नहीं हटता था और चेहरा लाल और पीला दिखता था। मजा बहुत आता था लेकिन अब वो बचपन वाली होली नहीं खेल सकते हैं क्योंकि स्किन का ध्यान रखना भी जरूरी है लेकिन हां आज भी खेलने का मन करता है।"

बता दें कि दीपशिखा हिंदी सिनेमा और टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। टीवी पर न सिर्फ उनके निगेटिव किरदार पसंद किए गए बल्कि उनके किरदार का स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। उनकी लंबी और सांप के जैसे दिखने वाली बिंदी हर महिला का स्टाइल स्टेटमेंट बनी थी। उन्होंने 'सोन परी', 'करिश्मा - द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी', 'बालवीर' और 'मधुबाला - एक इश्क एक जुनून' में भी ग्रे शेड किरदार निभाए थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,574
Messages
12,611
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top