ग्रेटर नोएडा में युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 3 फरवरी। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 28 फरवरी 2026 का है, जब रोज टावर, गार्डन सिटी-1 बिसरख निवासी 32 वर्षीय श्वेता दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

बिसरख पुलिस के अनुसार श्वेता दुबे अपने मित्र राहुल बंसल (30) के साथ रह रही थीं। राहुल बंसल मूल रूप से चिरौड़ी, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद का निवासी है और वर्तमान में गली नंबर 4-5, शकरपुर, दिल्ली में रह रहा था। परिजनों द्वारा की गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल बंसल द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण श्वेता दुबे ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

शिकायत के आधार पर बिसरख थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और अभियुक्त की तलाश में जुट गई। दिनांक 2 मार्च 2026 को बिसरख पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल बंसल को पैरामाउंट गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी मोबाइल के माध्यम से वह मृतका से बातचीत करता था। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यदि जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,564
Messages
12,601
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top