ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने गोवंश तस्करों को घेरा, मुठभेड़ में दो को लगी गोली, तीन पकड़े; हथियार और ऑटो बरामद

ग्रेटर नोएडा : मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 28 फरवरी। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीन अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गोवध से जुड़े उपकरण और एक ऑटो भी बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, गौवध से जुड़े उपकरण और एक ऑटो भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात रबूपुरा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोनिजा कट के पास एक ऑटो संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा ऑटो का पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनकी पहचान सैयद अमीन (35) निवासी शाहीनबाग, नई दिल्ली और गोरामिया (32) निवासी चांदनी मोड़, नूह के रूप में हुई है।

दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, अन्य तीन सह-अभियुक्तों मुन्सर कमाल (24), बिलाल (23) निवासी नूह और पुष्पेंद्र कुमार (24) निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से ऑटो के अलावा गोवध के उपकरण बरामद किए गए, जिसमें दो चाकू, चार सिरिंज, चार इंजेक्शन की शीशियां, दो आरी, सरिया और चार खाली कट्टे शामिल हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार सभी आरोपी इसी प्रकरण में वांछित चल रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,567
Messages
11,604
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top