होली मिलन में CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली ने शांति से मनाया त्योहार, मुफ्त सिलेंडर-पिंक कार्ड का वादा पूरा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं, बोलीं-सरकार ने पूरा किया वादा


नई दिल्ली, 2 मार्च। दिल्ली भाजपा की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने एक दूसरे को 'गुलाल' लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि उन्हें गर्व है कि देश शांति से त्योहार मना रहा है। मुझे यह कहते हुए सच में गर्व और खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश अपने घरों में शांति से अपने त्योहार मना पा रहा है। ऐसे समय में जब दुनिया का ज्यादातर हिस्सा अशांति का सामना कर रहा है, इसकी छाया हम पर नहीं पड़ी है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से सभी दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं देती हूं। हमने मुफ्त सिलेंडर का वादा पूरा किया है और दिल्ली की बहनों को पिंक कार्ड भी दे दिए हैं। अब दिल्ली की डीटीसी बसों में हमारी दिल्ली की बहनें सफर कर पाएंगी। आज दिल्ली की बेटियों के लिए हमने दिल्ली लखपति बिटिया योजना योजना लागू की है । इसमें दिल्ली सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक सपोर्ट करेगी। हम हर उस बच्ची के अकाउंट में 61 हजार रुपए डालेंगे जो अपनी ग्रेजुएशन पूरी करेगी। मैच्योरिटी पूरी होने पर उसे करीब 1.25 लाख रुपए मिलेंगे। अब दिल्ली की बेटियां लखपति होंगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है। यह केवल योजनाएं नहीं, बल्कि सशक्त नारी और समृद्ध और विकसित दिल्ली का दृढ़ संकल्प है। आप सभी भाजपा परिवारजनों के सहयोग और समर्पण से यह मिशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से दिल्ली में प्रारंभ हुई योजनाएं नारी शक्ति को सामर्थ्य देने का मजबूत संकल्प हैं। ये पहल बेटियों को आर्थिक आधार देती हैं और महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन का भरोसा देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति विकसित दिल्ली और विकसित भारत की सबसे सशक्त आधारशिला बन रही है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि होली की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी लोग मिलजुलकर होली का त्योहार मनाएं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,226
Messages
12,263
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top