सेमीफाइनल का मंच तैयार! भारत की एंट्री से पूरी हुईं सभी 4 टीमें, जानें कब, किससे महामुकाबला?

सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें तय, जानिए कब, किस टीम का होगा मुकाबला?


कोलकाता, 1 मार्च। वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले के साथ सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें तय हो गई हैं। आइए, जानते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम से किसका मुकाबला किस मैदान पर होने जा रहा है।

सेमीफाइनल-1: ग्रुप-1 में सभी तीन मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल-1 में जगह बनाई है, जहां उसका सामना 4 मार्च को कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स मैदान पर न्यूजीलैंड से होगा।

साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय रहा है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ 57 रन की जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर तक चले मुकाबले में हराया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की और यूएई को 6 विकेट से मात देकर अपने ग्रुप स्टेज का समापन किया।

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात देने के बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 9 विकेट से जीत दर्ज की और जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 अभियान का समापन किया।

दूसरी ओर, ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद यूएई को 10 विकेट से रौंदा। इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी और फिर कनाडा को 8 विकेट से हराकर ग्रुप स्टेज का समापन किया।

इस टीम का पहला सुपर-8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया। इसके बाद कीवी टीम ने श्रीलंका को 61 रन से हराया और फिर इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से शिकस्त झेली।

सेमीफाइनल-2: यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-2 में भारत ने यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत के साथ ग्रुप स्टेज का आगाज किया। इसके बाद नामीबिया को 93 रन और पाकिस्तान को 61 रन से हराया और फिर नीदरलैंड के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा था। अपने अंतिम सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त दी।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ 4 रन से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन अगले ही मैच में उसे वेस्टइंडीज ने 30 रन से हरा दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट और इटली को 24 रन से हराकर ग्रुप स्टेज का समापन किया।

सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 51 रन और पाकिस्तान के विरुद्ध 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में शान से प्रवेश किया है।

सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,940
Messages
11,977
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top