चांसलर की चीन यात्रा से बढ़ा जर्मन उद्यमों का जोश, अब चीन में निवेश का करेंगे बड़ा विस्तार

हम चीन में निवेश का विस्तार करेंगे : जर्मन उद्यम


बीजिंग, 1 मार्च। हाल ही में जर्मनी के चांसलर मर्ज ने चीन की औपचारिक यात्रा की। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी पक्ष के साथ हरित परिवर्तन सहित अनेक महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और चीनी उद्यमियों के साथ गहन वार्तालाप किया।

उन्होंने उन्नत चीनी रोबोटों का प्रदर्शन भी देखा। इस यात्रा ने चीन में कार्यरत जर्मन उद्यमों का मनोबल और अधिक मजबूत किया है। जर्मन कंपनियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे चीन में अपने निवेश का विस्तार करेंगी और दीर्घकालिक सहयोग को आगे बढ़ाएंगी।

चीन-जर्मनी व्यापार संघ के उत्तर चीन और उत्तर-पूर्वी चीन क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक ओलिवर ओहमे ने सीएमजी के संवाददाता से बातचीत में बताया कि चांसलर इस बार एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन आए थे। प्रतिनिधिमंडल का आकार, सदस्यों की वरिष्ठता और विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक प्रतिनिधित्व अभूतपूर्व रहा।

उनके अनुसार, इससे चीनी और जर्मन बिजनेस इकोसिस्टम को सकारात्मक और स्पष्ट संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन-जर्मनी व्यापार सहयोग नई और प्रगतिशील तकनीकों से संचालित होगा, जिनमें एआई, रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख हैं।

जर्मनी की बीएमडब्ल्यू कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष ओलिवर जिप्से ने मीडिया से कहा कि चांसलर की पहली चीन यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। इस यात्रा ने संवाद और पारस्परिक विश्वास को मजबूती देने का सशक्त संकेत दिया है।

उन्होंने कहा कि चीन विश्व का सबसे बड़ा ऑटो बाजार है और वैश्विक ऑटो उद्योग में तकनीकी नवाचार का एक प्रमुख इंजन भी है।

इसी प्रकार जर्मनी की बेयर्सडॉर्फ कंपनी की उत्तर-पूर्वी एशिया क्षेत्र की महाप्रबंधक ताईवेइ ने कहा कि चांसलर की यात्रा से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। उनके अनुसार, कंपनी अधिक विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ चीन में दीर्घकालिक निवेश बढ़ाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,869
Messages
11,906
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top