पटना, 1 मार्च। बिहार की सियासत में पिछले दो दशक से 'केंद्र बिंदु' में स्थापित मुख्यमंत्री रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ता विभिन्न तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। जदयू कार्यालय के बाहर रविवार सुबह केक काटकर कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। राजनीति में 'सुशासन बाबू' के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था।
बिहार की राजनीति में पिछले दो दशक से 'केंद्र बिंदु' में स्थापित मुख्यमंत्री रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ता विभिन्न तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। जदयू कार्यालय के बाहर रविवार सुबह केक काटकर कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। राजनीति में 'सुशासन बाबू' के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था। एक साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बनने तक की उनकी कहानी संघर्ष और सूझबूझ की मिसाल है।
वहीं, पटना के नौलखा मंदिर में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश के समर्थकों ने पूजा-पाठ किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने छोटे-छोटे बच्चों में केक, मिठाइयां, फल और दूध का वितरण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास पुरुष हैं और इसी तरह से मुख्यमंत्री लगातार बिहार का विकास करें, इसके लिए हम यह कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री जी स्वस्थ रहें।
इस दौरान जदयू के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने बेटे निशांत को भी राजनीति में लाने का अनुरोध किया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामना दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "कहा कि सुशासन और न्याय के साथ विकास की नीति को जन-जन तक पहुंचाने वाले, बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने वाले विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें और बिहार को निरंतर विकास की नई दिशा देते रहें।"
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "बिहार के लोकप्रिय, कर्मठ और दूरदर्शी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एनडीए सरकार के नेतृत्व में आपके मार्गदर्शन ने कभी पिछड़े कहे जाने वाले बिहार को विकास की नई दिशा दी है। सुशासन, सामाजिक न्याय और बुनियादी ढांचे के सशक्त विस्तार के माध्यम से आपने "विकसित बिहार" के सपने को मजबूती से आगे बढ़ाया है।" उन्होंने आगे लिखा, "आपकी ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।"