सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर दिग्गजों का तांता, अमित शाह-पीयूष गोयल ने दीं शुभकामनाएं

अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने दी सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 1 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रदेशवासियों के विकास व प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, राज्य को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु हों।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो तथा आपके नेतृत्व में राज्य विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करे, जनकनंदिनी मां जानकी से यही प्रार्थना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हूं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा के साथ निरंतर बिहार की प्रगति एवं जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,783
Messages
11,820
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top