नोएडा: ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल की धमकी से सहमी 19 साल की युवती ने की खुदकुशी, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में ब्लैकमेलिंग से परेशान 19 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी, एक आरोपी गिरफ्तार


नोएडा, 28 फरवरी। नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में मनचलों द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी से तंग आकर 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में मनचलों द्वारा ब्लैकमेलिंग और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका की बड़ी बहन अंकिता ने थाना फेज-3 में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन को पिछले कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ये लोग युवती को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने व्हाट्सऐप चैट और वीडियो के माध्यम से युवती पर मानसिक दबाव बनाया और उससे रुपये ऐंठने की भी कोशिश की। युवती को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर डराया-धमकाया जाता था। जब परिवार ने विरोध किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण युवती तनाव में रहने लगी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर 21 फरवरी को उसने खुदकुशी कर ली

परिवार ने आरोपियों द्वारा भेजे गए वीडियो और व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं। पुलिस ने बहन की शिकायत के आधार पर एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल साक्ष्यों की भी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,528
Messages
11,565
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top