सीपीआई सांसद ने विदेश मंत्री जयशंकर से पूछा सवाल, ईरान में 10 हजार भारतीयों की सुरक्षा का क्या है प्लान

Sandosh Kumar p


नई दिल्ली, 28 फरवरी। सीपीआई नेता और राज्यसभा सांसद संतोष कुमार ने ईरान के लगभग 10 हजार लोगों की सुरक्षा को लेकर फिक्र जताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा। उन्होंने पूछा कि इन भारतीयों को संकटग्रस्त इलाकों से निकालने के लिए सरकार क्या-क्या उपाय कर रही है?

संतोष कुमार पी ने लिखा है कि मैं ईरान पर अमेरिका-इजरायल के सैन्य हमलों और इलाके में बढ़ते तनाव के बाद बन रहे हालात को लेकर चिंतित हूं। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सिक्योरिटी और कल्याण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसके बाद संतोष कुमार ने इवैकुएशन प्लान की बात की है। सलाह दी है कि तनाव अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है और इसे देखते हुए आपात स्थिति से निपटने की योजना, रियल-टाइम एडवाइजरी, दूतावास के साथ सही तालमेल, और अगर जरूरी हो तो सही तरह से इवैक्युएशन मैकेनिज्म लागू किए जाने चाहिए।

फिर सवाल किया है कि वहां रहने वाले लोगों का परिवार जो भारत में है, वह जाहिर तौर पर परेशान है, तो ऐसे में हम जानना चाहते हैं कि आखिर सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए वहां क्या उपाय कर रही है।

इस खत में ईरान के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंधों का भी जिक्र है। उन्होंने कहा है कि भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी की कोशिशों में करोड़ों डॉलर का निवेश किया है, और ईरान क्षेत्रीय स्तर और ऊर्जा सुरक्षा के मामले में एक अहम सहयोगी बना हुआ है। ऐसे में लंबे समय तक अगर ये अस्थिरता बरकरार रही तो भारत के हितों को झटका लगेगा, फिर भी मैं इंसानी जानों को बचाने की अपील करता हूं।

संतोष कुमार ने मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझे और राजनयिक तरीके से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।

शनिवार को इजरायल-यूएस ने मिलकर ईरान की राजधानी समेत विभिन्न शहरों पर मिसाइल दागे। इसके बाद ईरान ने भी खाड़ी देश स्थित यूएस बेस को निशाना बनाना शुरू किया। इसके बाद भारत ने इजरायल, ईरान, कतर, यूएई समेत अन्य गल्फ देशों में रह रहे भारतीयों को लेकर फिक्र जाहिर करते हुए एडवाइजरी जारी की, जिसमें भारत ने अपने सभी नागरिकों को सावधान और सतर्क रहने को कहा। दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि उसके अधिकारी अपने लोगों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top