राजपाल यादव ने जेल से लौटते ही शुरू की धमाकेदार नई पारी, यूट्यूब पर मिलेगा कॉमेडी का तूफानी डबल डोज

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज


मुंबई, 28 फरवरी। 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके हैं।

उन्होंने हाल ही में वैनिटी वैन से काम पर वापसी की वीडियो शेयर की और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया था। अब अभिनेता ने फिल्मों के साथ-साथ नए काम की शुरुआत भी कर दी है। अभिनेता ने फैंस से गुजारिश की है कि उनका प्यार और सपोर्ट बहुत जरूरी है।

अभिनेता राजपाल यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिस पर वे नए तरीके से मनोरंजन परोसने वाले हैं। अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके करियर में नई चीज जुड़ रही है और वो है यूट्यूब चैनल। उन्होंने कहा, "एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा था और आज, वह दिन आ गया है। आज से हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो रहा है, जिसका आधिकारिक नाम राजपाल नौरंग यादव है।" अभिनेता के चैनल का मिशन बुढ़े हो या नौजवान, हमको मनोरंजन मिले एक समान है। मतलब अब सिर्फ फिल्मों के जरिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी गुदगुदाने वाले हैं।

अभिनेता राजपाल फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों में अभिनेता की फिल्म 'भूत-बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अभी सिर्फ फिल्म से जुड़े पोस्टर और पहला गाना रिलीज हुआ है। फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है और फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता को 9 करोड़ के कर्जवापसी मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में 13 दिन बिताने पड़े थे। अभिनेता ने कर्ज अपनी फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई और यही वजह रही कि अभिनेता कर्जे में डूब गए। अभिनेता को कर्ज से उबारने और जेल से बाहर निकालने की मुहीम अभिनेता सोनू सूद ने शुरू की, और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड के बड़े चेहरे ने अभिनेता को बाहर निकालने के लिए मदद के लिए बड़ी राशि दान की।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,486
Messages
11,523
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top