ऋचा चड्ढा के नए प्रोजेक्ट पर अली फजल ने शेयर की भावुक पोस्ट, 'दिल' बनाकर लुटाया प्यार और जताया गर्व

ऋचा चड्ढा के नए प्रोजेक्ट पर पति अली फजल ने जताया गर्व, व्यक्त की मन की भावनाएं


मुंबई, 28 फरवरी। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। उनके पति और जाने-माने अभिनेता अली फजल ने उन्हें याद करते हुए एक प्यारा और भावुक नोट शेयर किया।

इस पोस्ट में अली ने ऋचा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उन पर गर्व जताया। अली ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों पति-पत्नी अलग-अलग स्टाइल में अपने हाथों से दिल का आकार बनाते नजर आ रहे हैं।

अली ने ऋचा को याद करते हुए लिखा, "जब आपको ऐसे ही दो हाथ दिल का शेप बनाते हुए दिख जाएं तो बस वही करना चाहिए। मुझे यह मौका तुम्हारे साथ मिलता है, ऋचा चड्ढा। तुम्हारे नए प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आज तुम्हारा शूट का पहला दिन है। मुझे तुम पर बहुत-बहुत गर्व है।"

अली के पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करके दोनों की जोड़ी की तारीफ की और ऋचा को उनके नए काम के लिए बधाई दी।

ऋचा चड्ढा पिछले कुछ सालों से फिल्मों और वेब सीरीज से दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। अब उन्होंने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, प्रशंसक उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अली अब जल्द ही फिल्म मिर्जापुर में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मिर्जापुर के मेकर्स एक बार फिर फिल्म के जरिए हिंसा, सत्ता की लड़ाई और टकराव दिखाएंगे। दर्शक भी इसके लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में मिर्जापुर जिले के सबसे बड़े अपराधी और कारोबारी पर आधारित है, जो कानून से ऊपर खुद को राजा मानता है। सत्ता, पैसा और बदले की इस कहानी ने पहले ही दर्शकों को बांध कर रखा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top