देहरादून, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 के लिए विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चैपड्यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) के लिए 71.67 लाख रुपए, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता के लिए सरफेस पार्किंग निर्माण 42.39 लाख रुपए, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता के लिए पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राग गृह एवं शौचालय निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपए तथा विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत भगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता के लिए सरफेस पार्किंग निर्माण 79.56 लाख रुपए स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में निर्दिष्ट/अनाबद्ध के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के लिए भारत सरकार से प्राप्त जिला पंचायत हेतु 13.74 करोड़ रुपए, क्षेत्र पंचायत के लिए 9.16 करोड़ रुपए एवं ग्राम पंचायत के लिए 66.51 करोड़ रुपए, कुल 89.41 करोड़ रुपए की धनराशि त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को अन्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विकास खण्ड, देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण किये जाने के लिए प्रथम चरण में 11.31 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत घनसाली में बस स्टॉप के निर्माण के लिए 94.05 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमेश्वर के अन्तर्गत सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) के लिए 3.36 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 27 करोड़ रुपए के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना के लिए 2.43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा नगरपालिका परिषद्, नैनीताल के क्षेत्रान्तर्गत नर्सरी स्कूल, माल रोड नैनीताल की मरम्मत के लिए 3.44 लाख रुपए तथा ऐशडेल स्कूल नैनीताल की मरम्मत के लिए 45 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।