जर्मन चांसलर मर्ज ने चीन में देखी रोबोटिक्स की हैरतअंगेज़ दुनिया, बॉक्सर-डांसर रोबोट ने किया हैरान

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यूनिट्री रोबोटिक्स का दौरा किया


बीजिंग, 27 फरवरी। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने चीन की अपनी यात्रा जारी की। वे चच्यांग प्रांत के हांगचो पहुंचे। हांगचो की यात्रा के दौरान, जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मानवरूपी रोबोट और नई ऊर्जा वाहनों जैसे उद्योगों की 10 चीनी कंपनियों के साथ विचार-विमर्श किया।

जर्मन चांसलर मर्ज ने एक चीनी रोबोटिक्स कंपनी, यूनिट्री रोबोटिक्स का दौरा किया। यूनिट्री रोबोटिक्स के संस्थापक वांग शिंगशिंग ने मर्ज और उनके प्रतिनिधिमंडल को चीनी रोबोटों से परिचित कराया और रोबोट बॉक्सिंग और नृत्य का लाइव प्रदर्शन किया।

वांग शिंगशिंग ने कहा कि जर्मनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है और वे इस अवसर का लाभ उठाकर अधिक जर्मन कंपनियों के साथ सहयोग स्थापित करने और वैश्विक बुद्धिमान रोबोट उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं।

गौरतलब है कि 25 से 26 फरवरी तक, जर्मन चांसलर मर्ज ने चीन की आधिकारिक यात्रा की, जिसमें उनके साथ जर्मनी के लाभप्रद क्षेत्रों की लगभग 30 अग्रणी कंपनियों के अधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें ऑटोमोबाइल, रसायन, जैव-औषधीय पदार्थ, मशीनरी निर्माण और चक्रीय अर्थव्यवस्था शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top