टीम इंडिया की हार पर सकलेन मुश्ताक का तंज: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो पायदान नीचे धकेल दिया

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को एक-दो पायदान नीचे ला दिया है: सकलेन मुश्ताक


नई दिल्ली, 23 फरवरी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पुराने खिलाड़ियों को अपनी टीम की कमजोरी नहीं दिख रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम को सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी सारी योजना अच्छी तरह लागू की।

सकलैन मुश्ताक ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के सारे प्लान काम कर गए। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम चाहे जिस भी मुकाम पर हो, दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें एक-दो पायदान नीचे ला दिया है। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों शानदार रही।"

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और स्पिनर दबाव नहीं झेल सके। दबाव में भारतीय बल्लेबाजी की पोल खुल गई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत मानी जाती है। मध्यक्रम के पास अच्छा प्रदर्शन का मौका था, लेकिन सभी खिलाड़ी नाकाम रहे। गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या 20वें ओवर के लिए सही पसंद नहीं हैं और शायद मध्य के ओवरों के लिए भी।"

पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका अच्छा खेली। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ उन्होंने शानदार आक्रामक रवैया अपनाया। गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी संघर्ष करते नजर आए, वहीं वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह दबाव में दिखे।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने कहा, "गौतम गंभीर सारी योजना बना रहे हैं। अगर प्लेइंग इलेवन में सही खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा, तो फेवरेट होने के बाद भी भारतीय टीम खिताब से दूर रहेगी।"

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को सुपर-8 के मुकाबले में 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। यह टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,709
Messages
9,746
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top