Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
तमिलनाडु चुनाव: AIADMK-BJP की चुनावी रणनीति का ऐलान! गठबंधन में भाजपा को मिलेंगी 29 सीटें
चेन्नई, 10 मार्च। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को एआईएडीएमके और भाजपा अंतिम रूप देने के करीब हैं। इसके मुताबिक एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के हिस्से के रूप में भाजपा के 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि गठबंधन के साझेदारों के बीच...
टीएमसी जानबूझकर उठा रही है विवादास्पद मुद्दे : शाहनवाज हुसैन
पटना, 10 मार्च। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी जानती है कि बंगाल में उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए वो जानबूझकर विवादास्पद मुद्दे उठा रही है। उनकी अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग और एसआईआर को निशाना बना रहे हैं।...
ईरान से तनाव कम होने की उम्मीद ने दी राहत, कच्चे तेल में 6% से अधिक की भारी गिरावट
नई दिल्ली, 10 मार्च। मध्य पूर्व में ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 6.51 डॉलर या 6.6 प्रतिशत गिरकर 92.45 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट...
10 दिन बाद मिली राहत, दोहा में फंसे भारतीय पुरुष बास्केटबॉल खिलाड़ी सकुशल स्वदेश लौटे, घर में खुशी
नई दिल्ली, 10 मार्च। दोहा में 10 दिनों तक फंसे रहने के बाद भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम अब घर लौट रही है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम एफआईबीए बास्केटबॉल वर्ल्ड कप 2027 के एशियाई क्वालीफायर के लिए दोहा गई थी, लेकिन उस क्षेत्र में जारी तनाव के...
दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था का कमाल: प्रति व्यक्ति आय ने ,000 का आंकड़ा पार कर लगाई बड़ी छलांग
सियोल, 10 मार्च। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय 2025 में 0.3 प्रतिशत बढ़कर 36,000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कोरियाई वॉन के मूल्यह्रास ने वास्तविक मजबूत आय वृद्धि को संतुलित कर दिया। केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ कोरिया के प्रारंभिक...
रमजान में अफगानिस्तान पर पाक हमलों पर भारत का पलटवार: कहा- ये इस्लामिक एकता का पाखंड, मासूमों से धोखा
संयुक्त राष्ट्र, 10 मार्च। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। यूएन में भारत ने कहा कि यह हमला रमजान के महीने में किया गया, जिसमें ज्यादातर औरतें और बच्चे मारे गए। यह हमला ऐसे समय में...
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम! वायु गुणवत्ता भी बिगड़ी, कई क्षेत्र 'रेड जोन' की दहलीज पर
नोएडा, 10 मार्च। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम...
क्रिकेट की डूबती नैया को मिला T20 का सहारा, एक रिसर्च ने कैसे रचा इस रोमांचक फॉर्मेट का इतिहास?
नई दिल्ली, 10 मार्च। भले ही भारत के विश्व कप विजेता बनने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो गया है, लेकिन 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ क्रिकेट का यह फॉर्मेट एक बार फिर से फैंस को लुभाने के लिए तैयार है। टी20 क्रिकेट को इतना अधिक लोकप्रिय बनने में करीब दो दशक लगे हैं। आइए, इसके...
अमेरिका से लौट 'द 50' में सिद्धार्थ भारद्वाज का दमदार कमबैक, बोले- असली गेम दर्शकों का दिल जीतना है
मुंबई, 10 मार्च। एक्टर और वीजे सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों जियो के पॉपुलर शो 'द 50' की वजह से सुर्खियों में हैं। शो में अपनी आक्रामक और निडर पर्सनैलिटी को लेकर उन्होंने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। हाल ही में अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शो में हिस्सा लेने का कारण और जिंदगी के...
159 मौतों वाले ईटावोन हादसे की सुनवाई से पूर्व राष्ट्रपति युन का इंकार, खड़े हुए गंभीर सवाल
सियोल, 10 मार्च (आईएएनएस)ष दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति युन सुक योल ने मंगलवार को 2022 के ईटावोन भीड़ हादसे की जांच के लिए गठित विशेष समिति के प्रतिनिधियों से मिलने से इनकार कर दिया। समिति के सदस्य उन्हें सुनवाई में शामिल होने के लिए राजी करने को सियोल रिमांड सेंटर गए थे। अक्टूबर 2022 में...
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में लौटी रौनक: कंज्यूमर स्टॉक्स ने लगाई तेजी की छलांग, अन्य सेक्टर भी चमके
मुंबई, 10 मार्च। वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 809 अंक या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 78,375.73 और एनएसई निफ्टी 252 अंक या करीब एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,280.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का...
डेस्क जॉब वालों के लिए 'ऊर्ध्व मुख श्वानासन' है संजीवनी, पीठ दर्द से तुरंत राहत और शरीर में नई ऊर्जा
नई दिल्ली, 10 मार्च। योग में कुछ ऐसे आसन होते हैं, जो शरीर को शक्ति और लचीलापन प्रदान करते हैं। 'ऊर्ध्व मुख श्वानासन' उन्हीं में से एक प्रभावशाली योगासन है, जिसके नियमित तौर पर करने से शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार होता है। 'ऊर्ध्व मुख श्वानासन' एक संस्कृत शब्द है। इसे आम बोलचाल की भाषा...
आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल
नई दिल्ली, 10 मार्च। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और मन दोनों को संतुलित रखने का सबसे बड़ा आधार माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद में खाने से जुड़े कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। सबसे पहला नियम है कि अपने भोजन...
अमेठी में खूनी सड़क हादसा: पिता-पुत्री समेत 3 की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल; चीख-पुकार से दहला इलाका
अमेठी, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा और शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह और...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भारत मंडपम में आहार 2026 का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 10 मार्च। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को भारत मंडपम में खाद्य और आतिथ्य उद्योग के लिए दुनिया के प्रमुख बी2बी व्यापार मंचों में से एक, आहार 2026 के 40वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 10 से 14 मार्च तक चलने वाले पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेले में...
इंडोनेशिया में कचरे का 'मौत का पहाड़' धंसा, 7 लोगों ने गंवाई जान; जकार्ता में बचाव कार्य खत्म
जकार्ता, 10 मार्च। इंडोनेशिया के सबसे बड़े लैंडफिल साइट पर कचरे के ढेर के धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मंगलवार को जकार्ता सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक, आखिरी शव मिलने के बाद सोमवार देर रात बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया। जकार्ता सर्च एंड...
बेलूर मठ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश की प्रतिज्ञा: बंगाल चुनाव होंगे हिंसा-दबाव से पूरी तरह मुक्त
हावड़ा, 10 मार्च। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मंगलवार को सीईसी बेलूर मठ पहुंचे। हावड़ा में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव या हिंसा के सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकारों से बात करते हुए...
11 मार्च को शीतला अष्टमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महासंयोग! ऐसे करें पूजा, पाएं स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के वरदान
नई दिल्ली, 10 मार्च। हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी (बासोड़ा), कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। ये दिन भक्तों के लिए पूजा, व्रत और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर है। इन तीनों तिथियों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की आराधना की जाती है, जिससे परिवार में सुख-शांति...
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का मार्मिक खुलासा: बचपन में 911 पर की थी कॉल, दमकलकर्मियों ने बचाई मां की जान
वाशिंगटन, 10 मार्च। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी जिंदगी की एक बहुत ही निजी और भावुक कहानी साझा की है। उन्होंने राजधानी में आयोजित दमकलकर्मियों के एक कार्यक्रम में बताया कि जब वे बच्चे थे, तब इन दमकलकर्मियों ने ही उनकी मां की जान बचाई थी। उस समय उनकी मां नशीली दवाओं की लत से जूझ रही...
शाहदरा रेलवे स्टेशन स्नैचिंग केस में बड़ी कामयाबी, तीन वारदातों में शामिल शातिर अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 10 मार्च। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हुई स्नैचिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में आरोपी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रह चुका है और फिलहाल उससे मामले...
छोटी सी मकोय के बड़े फायदे: त्रिदोषनाशक यह जड़ी-बूटी लिवर, पेट और बुखार सहित कई बीमारियों का रामबाण इलाज
नई दिल्ली, 10 मार्च। प्रकृति ने मानव स्वास्थ्य के लिए अनेक औषधीय पौधे दिए हैं। इनमें मकोय एक अत्यंत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी मानी जाती है। यह पौधा भले ही देखने में छोटा-सा लगता है लेकिन इसके औषधीय गुण अत्यंत प्रभावशाली होते हैं। आयुर्वेद ने इसे अत्यंत गुणकारी और त्रिदोषनाशक बताया है। यह वात, पित्त...
अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़: पिंकी माली के परिजनों का आरोप, मालिक ने दी चुप रहने की धमकी
मुंबई, 10 मार्च। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच अभी चल ही रही है। इसी बीच अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के परिजनों ने विमान कंपनी के मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है। पिंकी माली के भाई करण माली ने आईएएनएस से बातचीत में कहा...
इराक में ईरान समर्थित आतंकी हमलों पर अमेरिका आगबबूला, कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा पर जताई गंभीर चिंता
वॉशिंगटन, 10 मार्च। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इराक में ईरान व ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा हाल में किए गए हमलों की निंदा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि यह बयान उन्होंने इराक और जर्मनी के नेताओं के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने...
दिल्ली के शाहबाद डेरी में बदमाशों ने पुलिस पर दागीं गोलियां, जवाबी मुठभेड़ में दो अपराधी दबोचे गए
नई दिल्ली, 10 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी के आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी शाहबाद डेरी इलाके...
गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने के कारण अमेरिका ने अफगानिस्तान को किया प्रतिबंधित
वाशिंगटन, 10 मार्च। अमेरिका ने अफगानिस्तान को एक ऐसे देश के रूप में घोषित किया है जो 'गलत तरीके से लोगों को कैद' करता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तालिबान पर आरोप लगाया है कि वे अपनी शर्तें या मांगें मनवाने के लिए अमेरिकी और अन्य विदेशी नागरिकों को बंदी बना रहे हैं। रुबियो ने कहा...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top