Date:

ब्लड शुगर का बढ़ना जितना गंभीर होता है, उतना ही ब्लड शुगर लेवल लो (Low Blood Sugar) होना भी घातक हो सकता है। इसे हाइपोग्लाइसीमिया (hypoglycemia) कहते हैं। ब्लड शुगर लो होने पर व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है। अचानक से शुगर लेवल कम होने पर व्यक्ति चीड़-चिड़ा हो जाता है। पसीना अधिक होने लगता है। व्यक्ति बोलने में असमर्थ हो जाता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है। मिर्गी का छटका भी आ सकता है। दिल की धड़कने बढ़ सकती है और मरीज कोमा में भी जा सकता है। ऐसे में लो ब्लड शुगर को हल्के में न ले। 

ब्लड शुगर कम होने के लक्षण | Symptoms and Treatment of Low Blood Sugar | Symptoms of Low Blood Sugar |

Heading

Symptoms and Treatment of Low Blood Sugar | ब्लड शुगर कम होने के लक्षण और उपचार |

आइये जानते है ब्लड शुगर कम होने के लक्षण (Symptoms of Low Blood Sugar) क्या-क्या है –

  • ब्लड शुगर लो (Low Blood Sugar) होने पर मरीज का सिरदर्द होने लगता है।
  • Low Blood Sugar होने पर मरीज कांपने लगता है, चक्कर आने लगता है,, भूख अधिक लगने लगती है, मति भ्रम भी हो सकता है, व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आने के साथ मरीज चिड़चिड़ापन महसूस कर सकता है, दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
  • ब्लड शुगर कम (Low Blood Sugar) होने पर मरीज की त्वचा का पीली पड़ना, पसीना आना और कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देने लगते है।
  • Low Blood Sugar को अगर आप अनदेखा करते है तो व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है।
  • ब्लड शुगर लो होने पर मरीज बेहोश भी सकता है।

लो शुगर होने का कारण | cause of Low sugar |

Symptoms and Treatment of Low Blood Sugar | ब्लड शुगर कम होने के लक्षण और उपचार |

  • व्यक्ति लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) की समस्या से कई कारणों से ग्रसित हो जाता है।
  • जिनमे मुख्य है दवाओं और इंसुलिन इंजेक्शन के अधिक इस्तेमाल।
  • डायबिटीज ( Diabetes) के मरीज (Patient) भोजन छोड़ देते हैं या सामान्य से कम भोजन करते हैं तो भी लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

कितना होन चाहिए ब्लड शुगर का लेवल | What should be the blood sugar level |

Symptoms and Treatment of Low Blood Sugar | ब्लड शुगर कम होने के लक्षण और उपचार |

  • 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl के बीच होना चाहिए तथा भोजन के बाद 140mg/dl से कम होना चाहिए। वही अगर रात के भोजन की बात करे तो डिनर के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति का शुगर लेवल 150mg/dl होना चाहिए जबकि सोते वक्त ब्लड शुगर लेवल 150 mg/dl से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • एक व्यस्क व्यक्ति का शुगर लेवल 90 से 130 mg/dl के बीच होना चाहिए तथा भोजन के एक या दो घंटे बाद वयस्कों का शुगर लेवल 180 mg/dl से कम होना चाहिए।
  • व्यक्ति का ब्लड शुगर 70 मिलीग्राम/डीएल से ऊपर होना चाहिए। ब्लड शुगर 60 मिलीग्राम/डीएल से नीचे होने पर व्यक्ति का  ब्लड शुगर लेवल बराबर लाने के लिए उपचार किया जाना चाहिए।
लो ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाएं | What to eat to increase low blood sugar level |
  • यदि किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर कम है तो उसे बढ़ाने के लिए मिठाई, चॉकलेट आदि न खिलाकर 3 चम्मच चीनी (3 Tablespoons Sugar) या गुड़ (Jaggery) या फिर ग्लूकोज पाउडर (Glucose Powder) दे।
  • आधा कप फलों का रस (Fruit Juice) भी व्यक्ति को पिलाया जा सकता हैं।
  • ओआरएस का घोल (ORS Solution) पानी के साथ लो ब्लड शुगर से पीड़ित व्यक्ति को देना चाहिए।
  • लो ब्लड शुगर से पीड़ित व्यक्ति को एक कप दूध (Milk) भी दिया जा सकता हैं।
  • लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर एक चम्मच शहद भी दिया जा सकता हैं।
डायबिटीज के मरीज में हाइपोग्लाइसीमिया का कारण क्या है? 
Symptoms and Treatment of Low Blood Sugar | ब्लड शुगर कम होने के लक्षण और उपचार |

अगर डायबिटीज के मरीज सही समय पर एक निश्चित मात्रा में भोजन नहीं लेते तो वह हाइपोग्लाइसीमिया (hypoglycemia) के शिकार हो सकते है। मधुमेय मरीज को दी जाने वाली दवाइया निश्चित समय पर उनके शुगर लेवल के स्तर के अनुसार ना बदली जाए तो भी व्यक्ति को hypoglycemia हो सकता है।

डायबिटीज के लक्षण | symptoms of diabetes

डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में बार-बार यूरिन आना और प्यास बार-बार लगना शामिल है। इन सब के अलावा वजन में गिरावट, धुंधलापन, अत्यधिक थकान, हाथ-पैर में झनझनाहट और घाव जल्दी न भरना भी शुगर लेवल बढ़ने का संकेत होता है।

वैधानिक चेतावनी – कृपया चिकित्सक की सलाह पर ही कोई भी दवा ले। यहां दी गई जानकारी अपूर्ण है। बाकि खबरों के लिए यहां क्लिक करे…

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

Must Read

शेयर मार्केट में P/E रेश्यो का महत्व |

शेयर मार्केट में निवेश करते समय, P/E रेश्यो एक...

Coal India Short Term Target ₹480

शुक्रवार 1 मार्च व स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में डीलर...

Block Deal Stock List: कोटक बैंक समेत इन 9 स्टॉक में हुई ब्लॉक डील।

Block Deal Stock List: गुरुवार को 29 फरवरी मंथली...