झारखंड में एसआईआर पर गरमाई सियासत: मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- क्या घुसपैठियों के साथ हो?

एसआईआर को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का बयान


रांची 20 फरवरी। झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर हलचल बढ़ गई है। राज्य में होने वाले एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का बयान सामने आया है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एसआईआर हो चुका है, कुछ राज्यों में एसआईआर होना बाकी है, उसमें झारखंड भी है। झारखंड में भी एसआईआर होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। इस देश में हर 10 साल में एसआईआर होता रहा है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण है। जिनकी मृत्यु हो गई है उनका नाम हटेगा। जो लोग यहां से बाहर चले गए उनका नाम मतदाता सूची से हटेगा। जो बाहर से अवैध तरीके आकर वोटर बने हैं उनका नाम भी कटेगा तो परेशानी किस बात की है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से विरोध करती रही, उन लोगों के पक्ष में जो बांग्लादेश से यहां घुसपैठ करके मतदाता बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से उनका नाम कटेगा तो इन लोगों को उससे भी परेशानी है। लेकिन एसआईआर चुनाव आयोग का काम है। चुनाव आयोग पूरे देश में एसआईआर कर रहा है। झारखंड में भी सफलतापूर्वक होगा और सबको सहयोग करना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब क्या चाहती है? जो अवैध मतदाता हैं वो भी मतदाता सूची में रहें। जो बांग्लादेशी घुसपैठिया यहां मतदाता बने, वो भी मतदाता सूची में रहें। क्या कांग्रेस पार्टी यही चाहती है? तो ये खुलकर बोलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एसआईआर को चुनाव आयोग करा रहा है, जो उनके अधिकार क्षेत्र में है। चुनाव आयोग का काम ही यह देखना है। क्योंकि जिनकी मृत्यु हो गई है उनका वोटर लिस्ट से नाम कटना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भारतीय हैं, उन्हीं को भारत में मतदान करने का अधिकार होता है। क्योंकि राज्य में या देश में जो सरकार बनाएंगे तो बांग्लादेशी घुसपैठिए सरकार नहीं बनाएंगे। देश में और प्रदेशों में जो सरकार बनाएंगे वो भारत के नागरिक बनाएंगे।

वहीं, एसआईआर को लेकर जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि एसआईआर पर जो शंका करता है, वो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की भी अवमानना करता है। उन्होंने एसआईआर नहीं होने देने में स्वार्थ भी हो सकता है। मतदाता सूची में जिनका नाम गलत तरीके से है वो कटेगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top