'अस्सी' पब्लिक रिव्यू: तापसी पन्नू ने वकील बन 'क्रूर मानसिकता' को चुनौती दी, दर्शकों ने कहा- 'शानदार'

अस्सी पब्लिक रिव्यू: वकील बनी तापसी ने जीता दर्शकों का दिल, किरदार और कहानी दोनों ही आई पसंद


मुंबई, 20 फरवरी। अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में देश में महिलाओं के साथ बढ़ते क्राइम पर नहीं, बल्कि लोगों की क्रूर मानसिकता को भी पर्दे पर अच्छे से दिखाया है।

यही कारण है कि फिल्म दर्शकों के दिल में उतर चुकी है। पहला शो देखकर दर्शकों ने फिल्म को शानदार बताया है और सभी से फिल्म देखने की अपील की है।

फिल्म देखकर आए दर्शक ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म में उन मार्मिक मुद्दों को उजागर करने की कोशिश की है, जिन पर लोग बात करना भी पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा, "फिल्म एक बेटी की मां की कहानी है जिसके साथ दुष्कर्म होता है और समाज ही महिला को हीन नजरों से देखता है। फिल्म में महिला की घर से लेकर कोर्ट जाने की संघर्ष भरी कहानी को दिखाया गया है, जिसमें हर पॉइंट पर कुछ थ्रिलर और सस्पेंस को जोड़ा गया है। फिल्म बिल्कुल भी बोर नहीं करती है।"

तापसी पन्नू की एक्टिंग के बारे में भी दर्शक का कहना है कि काला कोर्ट पहनकर अभिनेत्री ने कोर्टरूम ड्रामा में जान डाल दी है। वकील की भूमिका को अच्छे से निभाया है।

वहीं फिल्म देखकर आए दूसरे दर्शक ने बताया कि हिंदी सिनेमा में ऐसे ही गंभीर विषयों पर फिल्म बननी चाहिए, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दे। ऐसे मुद्दों पर सिर्फ समाज को नहीं, बल्कि सरकार को भी जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, फिल्म में दिखाया गया है कि हर 20 मिनट में देश के किसी हिस्से में महिला के साथ हिंसा होती है। ऐसे तथ्य किसी को भी हिलाकर रख देते हैं। समाज में महिलाओं के प्रति सोच को बदलने की जरूरत है और ऐसी फिल्मों को बनना भी जरूरी है।

एक अन्य दर्शक ने बताया कि फिल्म में समाज में होने वाली घटनाओं पर फोकस किया गया है और फिल्म की पूरी कहानी पुलिस, केस, कोर्ट और वकील के इर्द-गिर्द घूमती है। बात अगर तापसी के किरदार की करें तो एक वकील की भूमिका को उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया है और फिल्म का कोई भी भाग बोर नहीं करता, क्योंकि फिल्म में भावनाएं तो डाली गई हैं, लेकिन साथ में थ्रिलर और सस्पेंस भी डाला गया है। फिल्म देखकर आए दर्शकों का मानना है कि फिल्म वन टाइम वॉच है और फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top