दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप! नाबालिग ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर गंवाई जान

दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर नाबालिग ने लगाई मेट्रो के आगे छलांग, मौत


नई दिल्ली, 20 फरवरी। दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर मेट्रो के आगे कूदकर कथित तौर पर सुसाइड किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि शव को डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीसीपी मेट्रो कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 11:07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर से एक व्यक्ति के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक युवक उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से ट्रैक पर कूद गया था और बाद में द्वारका की तरफ से आ रही मेट्रो ट्रेन से टकराया।

इस घटना से मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मेट्रो सेवा भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही। डीसीपी ने बताया कि शव को मेट्रो ट्रैक से निकाल लिया गया है। इस घटना में अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि 17 वर्षीय अश्विनी डागर दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।

नाबालिग युवक के कथित तौर पर सुसाइड करने की वजह भी सामने आई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर से परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

अधिकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से वह किसी निजी कारण को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था।

नाबालिग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डीसीपी ने बताया कि उसके पिता डीटीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर ड्राइवर हैं और वह अपने परिवार में इकलौता बच्चा था। फिलहाल, शव को डीडीयू अस्पताल में भेजा गया है। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामले में सेक्शन 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top