शिलॉन्ग MP डॉ. सिंगकॉन का फुटबॉल खेलते निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख; मेघालय में शोक की लहर

श‍िलॉन्ग से सांसद डॉ. सिंगकॉन के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा-सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा


नई दिल्ली 20 फरवरी। श‍िलॉन्ग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेघालय के श‍िलॉन्ग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुख हुआ है। जनसेवा और मेघालय की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

राहुल गांधी ने लिखा, उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन दोस्तों के साथ फुटबाल खेलने गए थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के लिए उनको अस्पलात में भर्ती कराया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से मेघालय के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुकाबले के दौरान सिंगकॉन मैदान पर ही गिर पड़े थे। घटना के बाद उनके दोस्त तत्काल पास के मावियोंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी में उनका इमरजेंसी में इलाज किया गया, लेकिन उस वक्त सीएचसी में डॉक्टरों के न रहने से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया। बाद में उनको जाइआव स्थित डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कुछ ही समय बाद इलाज के दौरान डॉ. सिंगकॉन का निधन हो गया। सिंगकॉन को रात में करीब 8.42 बजे मृत घोषित किया गया। अचानक उनके चले जाने से उनके समर्थक स्तब्ध रह गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में डॉ. सिंगकॉन पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उन्होंने तीन बार के कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच. पाला को भारी मतों के अंतर से हराया था। उनके चुनाव जीतने से मेघालय की राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आया था।

जनता से जुड़ाव और आदिवासी अधिकारों, शासन और पारदर्शिता से संबंधित मुद्दों पर मुखरता के लिए जाने जाने वाले डॉ. सिंगकॉन के अचानक निधन से राज्य और राष्ट्रीय राजनीति, विशेष रूप से मेघालय पार्टी में एक बड़ा खालीपन आ गया है। सभी दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें एक समर्पित जन प्रतिनिधि और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य वाला व्यक्ति बताया। राज्य सरकार अंतिम संस्कार और शोक संवेदना संबंधी आधिकारिक व्यवस्थाओं के बारे में और अधिक जानकारी जारी कर सकती है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,666
Messages
8,698
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top