मुंबई, 20 फरवरी। मशहूर अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई समय से उनकी शादी में दरार और तलाक की खबरें जोरों पर थीं, और यह खबरें भी आई थीं कि दिव्या अपने पति से अलग रह रही हैं और उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है।
दरअसल, रियलिटी शो 'द 50' में कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या के वैवाहिक जीवन पर सवाल उठाए थे, जिससे अफवाहें और तेज हो गई थीं, लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिव्या ने शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पति संग एक खास वीडियो शेयर किया।
पोस्ट किए गए वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दिव्या ने लिखा, "मैंने आपसे शादी इसलिए की क्योंकि आप ही वो इंसान हैं जो मुझे पूरी तरह समझते हैं। आपने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। आप मुझे अंदर से जानते हैं, जैसे मैं सच में हूं।"
आगे उन्होंने लिखा, "मेरे प्यार को शादी की सालगिरह मुबारक। आने वाले सालों में चाहे जिंदगी कितनी भी पागलपन भरी क्यों न हो, हम हमेशा साथ रहेंगे।"
यह पोस्ट देखकर फैंस बहुत खुश हो गए। दिव्या की दोस्त और अभिनेत्री गौहर खान ने भी कमेंट करके बधाई दी। गौहर ने लिखा, "शादी की सालगिरह मुबारक हो।"
दिव्या अग्रवाल इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ रही हैं। शो में बैल और बुद्धि नामक टास्क हुआ था, जिसमें दिव्या की अर्चना से लड़ाई हो जाती है। इसके बाद दिव्या कहती है, "अर्चना के पास दिमाग ही नहीं है।" अर्चना भव्या की दोस्त हैं, तो भव्या ने दिव्या के निजी जीवन पर कमेंट करते हुए कहा, "दिव्या बहुत नकली औरत है। इसलिए लोग उसे गोल्ड डिगर कहते हैं। दूसरी बात, मैंने उससे एक पॉडकास्ट में पूछा था—ये रिकॉर्ड में भी है, आप लोग जाकर देख सकते हैं कि क्या वो दोबारा कोई रियलिटी शो करेगी? तब उसने ऐसा करने से मना किया था।"
उन्होंने आगे कहा था, "दिव्या ने अपनी जिंदगी में आज तक कुछ भी नहीं किया, बस पैप्स को बुलाकर पीआर गेम खेलती है ताकि कभी-कभार दिख जाए।"