इंडिगो फ्लाइट से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का सामान गायब, बोले- यह शर्मनाक अनुभव, एयरलाइन पर भड़के

इंडिया फ्लाइट से गुम हुआ भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का सामान, मंत्री राम मोहन नायडू से की शिकायत


नई दिल्ली, 20 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल का शुक्रवार को इंडिगो फ्लाइट से सामान गुम हो गया। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। सामान का पता नहीं लग पाने पर भाजपा सांसद ने इंडिगो की आलोचना भी की है।

दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सामान कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने सामान न मिलने से हुई परेशानी के बाद इंडिगो की आलोचना भी की।

भाजपा सांसद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "इंडिगो 6ई के साथ शर्मनाक अनुभव। मैंने नई दिल्ली से बेलगावी के लिए फ्लाइट 6ई-5237 से सफर किया। मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया, लेकिन मेरा सामान नहीं पहुंचा। वह कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे मुझे अत्यधिक मानसिक पीड़ा, गंभीर असुविधा और वित्तीय नुकसान हुआ है, क्योंकि मुझे तुरंत जरूरी कपड़े और पर्सनल सामान खरीदना पड़ा है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि बैग में जरूरी और कीमती डॉक्यूमेंट्स भी हैं। खंडेलवाल ने कहा कि इससे स्थिति और भी परेशान करने वाली हो गई है। ऐसी लापरवाही और खराब सामान मैनेजमेंट बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। अगर यह अनुभव किसी मौजूदा सांसद के साथ हुआ है, तो आम यात्रियों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को टैग करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने घटनाक्रम को लेकर इंडिगो से तुरंत जवाब मांगा। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी शिकायत की है। भाजपा सांसद ने कहा, "यह इंडिगो के परिचालन मानकों पर गहरी चिंता को दर्शाता है। इस पर तुरंत दखल देने की जरूरत है।"

हालांकि, इस घटनाक्रम में इंडिगो एयरलाइन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइन पिछले दिनों फ्लाइट में रुकावटें और कैंसलेशन जैसी शिकायतों के कारण भी विवादों में रह चुकी है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,633
Messages
8,665
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top