'टॉक्सिक' टीजर ने इंटरनेट पर मचाया तूफान, यश के धमाकेदार एक्शन और ड्रामा ने फैंस को किया बेकाबू

'टॉक्सिक' का टीजर इंटरनेट पर छाया, इस दिन दिखेगा यश का जलवा


मुंबई, 20 फरवरी। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। शुक्रवार को फैंस का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने फिल्म का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "अब धमाल मचने वाला है। फिल्म टॉक्सिक टीजर- हिंदी अब रिलीज हो चुका है। टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।"

1 मिनट 55 सेकंड का टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। टीजर की शुरुआत यश के किरदार राया को यह बताते हुए होती है कि यह जंग अलग है। शुरुआत में लड़ाई के साथ कभी सर्कस का माहौल नजर आता है, तो कभी ईस्ट एशियन स्टाइल का बैकग्राउंड दिखता है।

टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, इसका सबसे बड़ा आकर्षण यश का जबरदस्त लुक और ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका फैंस कई समय से इंतजार कर रहे थे। इस बार वे पूरी तरह नए अंदाज में नजर आए हैं।

इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म में महिला पात्रों के किरदार रिवील कर दिए थे। इनमें कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। वहीं, हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,699
Messages
8,731
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top