"आजमगढ़ अब सपा का गढ़ नहीं!" रैली से पहले ओपी राजभर का दावा- इस बार NDA की होगी जीत

आजमगढ़ में सुभासपा की रैली से पहले ओपी राजभर बोले- सपा के गढ़ में इस बार एनडीए की होगी जीत


लखनऊ, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में आगामी चुनावों में एनडीए की जीत होगी।

ओपी राजभर 22 फरवरी को आजमगढ़ में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "इस रैली से सुभासपा का चुनावी शंखनाद होगा। इसमें 10 हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मण हिस्सा ले रहे हैं। अन्य जातियों के लोग भी रैली में आ रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को सपा अपना गढ़ बताती है, लेकिन 22 फरवरी को उनके गढ़ का पता चल जाएगा। आगामी चुनावों में आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

ओपी राजभर ने कहा कि जब भी सपा की सरकार रही, तब पूरे राज्य में सिर्फ एक जाति विशेष का दबदबा रहा। नौकरी से लेकर थानों तक उसी जाति का वर्चस्व रहा। इसी से दुखी होकर जनता ने सपा का साथ छोड़ा। 22 फरवरी को सपा को महसूस हो जाएगा कि आगामी चुनाव में क्या होने वाला है।

एसआईआर प्रक्रिया के विरोध को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध के नाम पर दिखावा कर रहा है। सड़क और सदन में एसआईआर के खिलाफ बात उठाई जा रही है, लेकिन वही विरोधी दल बूथ लेवल पर अपने कार्यकर्ताओं को एसआईआर से जुड़े काम में लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "वे (विपक्ष) जनता के बीच सिर्फ यह दिखावा कर रहे हैं कि वे एसआईआर के खिलाफ हैं। इसके साथ ही, एसआईआर का विरोध अपनी हार को छिपाने के लिए कर रहे हैं। बिहार में भी विपक्ष के नेताओं ने यही काम किया। आने वाले समय में एसआईआर पर यही दिखावा विपक्ष पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों में करेगा।"

जबलपुर में पथराव की घटना पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "कुछ शरारती तत्व हैं जो देश में दंगे, अशांति और कर्फ्यू चाहते हैं। ऐसे तत्व गड़बड़ी पैदा करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "यह कोर्ट का आदेश है। चूंकि कोर्ट ने नोटिस जारी किया है, इसलिए राहुल गांधी कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top