दिल्ली: OpenAI प्रमुख जॉर्ज ओसबोर्न उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मिले, भारत में AI के उज्ज्वल भविष्य की राह पर मंथन

दिल्ली: ओपनएआई के देशों के प्रमुख जॉर्ज ओसबोर्न ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से की मुलाकात


नई दिल्ली, 19 फरवरी। एक तरफ जहां दिल्ली के भारत मडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन जारी है, वहीं ओपनएआई के देशों के प्रमुख जॉर्ज ओसबोर्न, मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी क्रिस लेहेन और भारत में रणनीति एवं वैश्विक मामलों की प्रमुख प्रज्ञा मिश्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

इस बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में हो रहे नए विकास, इसके अनुप्रयोगों और भारत में एआई के तेजी से विस्तार पर चर्चा हुई।

इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बोलीविया के समकक्ष एडमंड लारा मोंटानो ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने सौर ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटल तकनीक, उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इस बातचीत का उद्देश्य भारत और बोलीविया के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाना था।

बैठक के बाद उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "बोलीविया के उपराष्ट्रपति एचई एडमंड लारा मोंटानो ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान मुलाकात की।"

पोस्ट में आगे कहा गया, "दोनों नेताओं ने भारत और बोलीविया के बीच लगातार मजबूत हो रहे द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सौर ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटलाइजेशन, उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही, बहुपक्षीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"

मोंटानो मंगलवार को एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "बोलीविया के उपराष्ट्रपति कैप्टन एडमंड लारा का नई दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भारत-बोलीविया के मैत्रीपूर्ण संबंधों में डिजिटल साझेदारी की नई शुरुआत है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top