राहुल सिन्हा का ममता पर आरोप: नाराज मुस्लिमों को मनाने ईद पर 3 दिन छुट्टी का 'राजनीतिक खेल'

नाराज मुसलमानों को मनाने के लिए ममता बनर्जी ने ईद पर 3 दिन की छुट्टी देने की बनाई योजना: राहुल सिन्हा


पश्चिम बंगाल, 19 फरवरी। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक बार फिर पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में ईद-उल फितर (ईद) पर तीन दिन की छुट्टी घोषित करने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। इस मांग पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि पहले ईद पर दो दिन की छुट्टी होती थी। अब ममता बनर्जी मुसलमानों के साथ खेल कर रही हैं। यह बात मुसलिम समाज को पता चल गई है।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, "पश्चिम बंगाल में मुस्लिम लोग ममता बनर्जी के खेल को समझ गए हैं और नाराज हैं। इसलिए मुस्लिमों को खुश करने के लिए ईद पर 3 दिन की छुट्टी देने की योजना बना रही हैं। छुट्टी देने से घाव ठीक नहीं हो जाता, इन्होंने सभी मुस्लिमों को भड़काया।"

राहुल सिन्हा ने कहा कि "1 मार्च से भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा शुरू हो रही है, जो 15 मार्च तक चलेगी। इस बीच 2 दिन यात्रा स्थगित भी रहेगी। इस यात्रा को पश्चिम बंगाल में जहां तक हो सकेगा, वहां तक पहुंचाएंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कोलकाता और अन्य जगह आएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी, जो तृणमूल कांग्रेस की चिंता बढ़ाएगी।"

राहुल सिन्हा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सत्ता से हट रहे हैं। वहीं, सीपीएम अब समाप्त होने वाली पार्टी है। इसलिए सीपीएम से कौन निकलता है और कौन शामिल होता है, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

सीपीएम के सभी नेता तृणमूल कांग्रेस के भक्त और ममता बनर्जी के समर्थक हैं। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यही हमारी नीति है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,530
Messages
8,562
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top