बिहार में मांस और मछली पर प्रतिबंध को लेकर टीएमसी विधायक नारायण गोस्वामी ने भाजपा पर साधा निशाना

बिहार में मांस और मछली पर प्रतिबंध को लेकर टीएमसी विधायक नारायण गोस्वामी ने भाजपा पर साधा निशाना


बारासात, 19 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार में मांस और मछली को खुले में बेचने पर रोक लगा दी गई है। बिहार सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसको लेकर विरोध जताया है। बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी इसको बड़ा मुद्दा बनाना चाह रही हैं।

मांस और मछली पर प्रतिबंध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंसदेव के नाम के आगे 'स्वामी' जोड़ने पर अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक नारायण गोस्वामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

टीएमसी विधायक नारायण गोस्वामी ने कहा कि ये भाजपा का एजेंडा है। बंगाली का भोजन मछली और चावल है। जिस दिन भाजपा बंगाल में आएगी, मांस और भात बंद कर देगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा जो फूड कल्चर है, उसको भी बदलने के लिए भाजपा का दिमाग चल रहा है। बंगाली काफी इंटेलिजेंट हैं और चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंसदेव के नाम के आगे 'स्वामी' जोड़ने पर टीएमसी विधायक ने कहा कि ये ताज्जुब की बात नहीं है। बंगाल में विधानसभा चुनाव है, इसलिए पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल के मनीषी का नाम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो बंगालियों पर काफी गुस्से में हैं क्योंकि बंगाल देश के लिए आगे सोचता है। पूरे भारत में छह लोगों में से इसी बंगाल से पांच लोगों को नोबेल मिला है। पूरे बंगाल में काफी टैलेंट है, इसलिए बंगाल को दबाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि 2021 में भाजपा की जो स्थिति थी, उसका 50 प्रतिशत भी रहेगा तो मैं सोचूंगा कि भाजपा का अच्छा परिणाम रहा है। जितनी बार ये स्वामी विवेदानंद, परमहंस, श्री चैतन्य महाप्रभु बोलेंगे, वो काम नहीं आएगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top