मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म! हेमंत खंडेलवाल ने बताया, अब संगठन और निगम-मंडल में नियुक्तियां एक साथ

मध्य प्रदेश में तमाम नियुक्तियां एक साथ होंगी: हेमंत खंडेलवाल


भोपाल, 19 फरवरी। मध्य प्रदेश में उम्मीद लगाए बैठे भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं और संगठन से लेकर निगम-मंडल में होने वाली नियुक्तियां लगभग एक साथ होंगी।

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इन बैठकों में आगामी रणनीति पर पार्टी मंथन कर रही है।

राज्य के प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पार्टी में चाहे सत्ता का कोई पद हो या संगठन का, सभी महत्वपूर्ण होते हैं। राज्य में संगठन से जुड़े मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा शुरू हो चुकी है। प्रदेश की कार्यसमिति है और प्रकोष्ठ के साथ निगम मंडल है। उन सभी की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी की कोशिश है कि पार्टी के कार्यकर्ता को किसी न किसी तरह की जिम्मेदारी दी जाए।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी को संगठन में लेना है, किसी को निगम मंडल में लेना है और किसी को प्रकोष्ठ में लेना है, इसलिए सभी चीजें (नियुक्तियां) एक साथ आगे-पीछे पूरी हो जाएंगी। राज्य में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाले मोहन यादव को दो साल से ज्यादा हो गए हैं, वहीं प्रदेशाध्यक्ष बने खंडेलवाल को आठ माह से ज्यादा का समय हो चुका है।

ऐसे में तमाम दावेदार अपने को जिम्मेदारी मिलने की आस लगाए बैठे हैं। यही कारण है कि तमाम दावेदारों की भोपाल की दौड़ तेज बनी रहती है। पार्टी इससे काफी चिंतित है और चाहती है कि जल्दी नियुक्तियों का दौर पूरा हो जाए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,513
Messages
8,545
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top