'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' डिजिटल जगत में देश की सशक्त स्थिति को दर्शाता है: जीत अदाणी

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' डिजिटल जगत में देश की सशक्त स्थिति को दर्शाता है: जीत अदाणी


नई दिल्ली, 19 फरवरी। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी ने गुरुवार को कहा कि 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' भारत के डिजिटल दुनिया में बढ़ते प्रभाव का स्पष्ट उदाहरण है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस समिट के दौरान आईएएनएस से बातचीत में जीत अदाणी ने कहा कि दुनिया भर के वैश्विक नेताओं, नवाचारकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना भारत की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह समिट अपने आप में आज की डिजिटल दुनिया में भारत की मजबूत स्थिति का उदाहरण है।"

जीत अदाणी ने कहा, "दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से इतने लोगों को एक जगह इकट्ठा कर पाना भारत की क्षमता और ताकत को दिखाता है।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किया गया विज़न - 'एआई फॉर ऑल', समावेशन और जिम्मेदार एआई - देश के लिए सही दिशा है।

उन्होंने कहा, "हम भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं कि भारत एआई के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई में नेतृत्व हासिल करने के लिए मजबूत डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचा बनाना बेहद जरूरी है।

जीत अदाणी ने यह भी कहा कि एआई का उपयोग जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण यह भी है कि एआई का निर्माण किस प्रकार किया जा रहा है।

एएएचएल के निदेशक ने कहा, "भविष्य एआई के उपयोग को बढ़ाने और उसके विकास के लिए सही इकोसिस्टम तैयार करने, दोनों में ही है।"

उन्होंने भारत के बड़े आईटी कार्यबल को एआई प्रतिभा में बदलने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों को भी एआई का उपयोग कर अपनी उत्पादकता और आजीविका बेहतर बनाने का अवसर मिलना चाहिए।

जीत अदाणी ने कहा, "मेरा मानना है कि भारत के पास वैश्विक एआई हब बनने के लिए सभी जरूरी तत्व मौजूद हैं, और आज जो प्रतिबद्धताएं की गई हैं, वे इस दिशा में लंबा रास्ता तय करेंगी।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,513
Messages
8,545
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top