पीएम मोदी का 'एआई फॉर ऑल' विजन! उद्योग जगत बोला- समावेशी विकास को मिलेगी नई उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'एआई फॉर ऑल' से समावेशी विकास को मिलेगा बढ़ावा : इंडस्ट्री लीडर्स


नई दिल्ली, 19 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'एआई फॉर ऑल' से समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह बयान इंडस्ट्री लीडर्स की ओर से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन दिया गया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए बुल इंडिया के प्रमुख अरविंद बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन एआई के बारे में बिल्कुल सही है। दुनिया एक्सक्लूसिव एआई पर बात कर रही है। वहीं, हम एआई फॉर ऑल के लेकर बातचीत कर रहे हैं। इससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

जेडवाईपीएल होल्डिंग्स के नजारी मसरूर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का विजन काफी स्पष्ट है। उनका मानना है कि वैश्विक दक्षिण को एआई के विकास में अग्रणी बनाना है। हम ताजिकिस्तान प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन हो।

रामलक्ष्मण ग्रुप के राम लक्ष्मण प्रसाद रिमल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "पूरी दुनिया में एआई का विकास तेजी से हो रहा है और ग्लोबल साउथ में भारत एआई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। साथ ही, कहा कि हम भारत में एआई सिस्टम के डेटा को बेहतर बनाना चाहते हैं, इसलिए यहां भाग लेना बहुत दिलचस्प है।"

इसके अतिरिक्त, फिलिप्स के सीईओ रॉय जैकब्स ने बताया कि एआई पूरी दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है।

आईएएनएस से जैकब्स ने कहा कि मुझे लगता है कि एआई वास्तव में स्वास्थ्य सेवा को व्यापक पहुंच प्रदान करने का एक बहुत बड़ा माध्यम है। एआई के मार्गदर्शन में आम लोग भी स्वास्थ्य सेवा का विभिन्न तरीकों से उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमने ल्यूमिफाई विकसित किया है, जो एक हैंडहेल्ड अल्ट्रासाउंड डिवाइस है जिसे आम लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें निदान के हर चरण में एआई का मार्गदर्शन मिलता है।

फ्रांस में कैपजेमिनी में डेटा और एआई में वरिष्ठ सलाहकार, रोमेन खलीफा ने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है। हमें यहां अलग-अलग कंपनियों के लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है और हम यहां अलग कल्चर का अनुभव कर रहे हैं और यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है।

नई दिल्ली स्थित इटली दूतावास के आर्थिक एवं इनोवेशन विभाग की प्रमुख अन्ना रफिनो कहा, "यहां कुछ इटली की कंपनियां भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने आई हैं। मुझे लगता है कि भारत के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह इस क्षेत्र में मौजूद सभी अवसरों को प्रदर्शित करे। एआई भविष्य का क्षेत्र है और निश्चित रूप से यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आगे काफी कार्य किया जाना है। "
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top