टी20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से रौंदा, कप्तान शाई होप बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

टी20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को हराया, 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने कप्तान शाई होप


कोलकाता, 19 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया है। इडेन गार्डेन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।

166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस तगड़े संघर्ष की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इटली के लिए लक्ष्य को मुश्किल बना दिया।

इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 के स्कोर पर पहला और 26 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया। मोस्का बंधुओं के आउट होने के बाद इटली कभी लक्ष्य के करीब जाती नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। पूरी टीम 18 ओवर में 123 पर सिमट गई और 42 रन से हार गई।

जेजे स्मट्स ने 24 और बेंजामिन मानेटी ने 26 रन बनाए। एंटोनी फोंसेका ने 19 रन बनाए। ग्रांट स्टिवर्ट ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में नहीं जा सका।

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3, शमार जोसेफ ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4, गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 और अकिल हुसैन ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 46 गेंद पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 25 गेंद पर 24, शरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंद पर नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंद पर अहम 16 रन बनाए थे।

इटली के लिए बेंजामिन मानेटी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 और क्रिशन कलुगामागे ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। अली हसन ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 और थॉमस ड्राका ने 2 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया था।

शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

वेस्टइंडीज के लिए यह मैच एक अभ्यास की तरह था। टीम सुपर-8 में पहले ही जगह बना चुकी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top