द्वारका में अवैध शराब का बड़ा खेल खत्म! पुलिस ने 2000 क्वार्टर के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोचा

द्वारका में अंतर्राज्यीय अवैध शराब सप्लायर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर बरामद


नई दिल्ली, 19 फरवरी। दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 40 कार्टन यानी 2,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीसीपी द्वारका के निर्देशों पर एएटीएस की टीम लगातार बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाकर अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस टीम में एचसी संदीप कुमार, एचसी घनश्याम, एचसी मनोज कुमार, एचसी हेमचंद, एसआई धनंजय कुमार और एएसआई दिनेश कुमार शामिल थे।

12 फरवरी को टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने नजफगढ़ रोड स्थित मेट्रो यार्ड, ककरोला गांव, सेक्टर-16ए, द्वारका के पास एक संदिग्ध कमर्शियल थ्री-व्हीलर टेंपो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं। मौके पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान भगवान दास (63), निवासी वीणा एन्क्लेव, नांगलोई, दिल्ली के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर है। जांच में पता चला कि वह ट्रांजिट के दौरान शक से बचने के लिए कमर्शियल मालवाहक वाहन का उपयोग करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत पंजाबी बाग और निहाल विहार थानों में मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफे के लालच में अंतर्राज्यीय बॉर्डर इलाकों से अवैध शराब खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करता था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भगवान दास से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह कहां-कहां पर शराब की सप्लाई करता था और इसके साथ मिलकर बॉर्डर पर आता-जाता है।

इससे पहले 7 जनवरी को पश्चिम दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 31 कार्टन अवैध शराब जब्त की, जिसमें कुल 1,550 क्वार्टर शराब शामिल थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के नंबर प्लेट की एक गाड़ी केशवपुरम रिंग रोड से जेजे कॉलोनी, ख्याला की तरफ अवैध शराब लेकर आने वाली है, जिसके बाद स्पेशल स्टाफ टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान एक सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार (हरियाणा नंबर) आती हुई दिखाई दी, जिसमें आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया गया था। कार की तलाशी में 23 कार्टन “संतरा” देसी शराब (प्रत्येक कार्टन में 50 क्वार्टर) और 8 कार्टन “रेस-7” विदेशी शराब (प्रत्येक में 50 क्वार्टर) बरामद हुई थी।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,407
Messages
8,439
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top