भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी


मुंबई, 19 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,861 और निफ्टी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 पर था।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को संभालने का काम आईटी शेयर कर रहे थे। इस कारण निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी पीएसयू बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक की तेजी के साथ 17,255 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 11 अंक की मामूली तेजी के साथ 60,199 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल और भारती एयरटेल गेनर्स थे। इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में तेजी बनी हुई है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग, ताइपे और शंघाई के बाजार बंद हैं। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ।

कमोडिटी मार्केट में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.35 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.60 डॉलर पर है।

दूसरी तरफ चांदी में भी हल्की तेजी देखी जा रही है और यह 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि गोल्ड 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,002 डॉलर प्रति औंस पर है।

जानकार कमोडिटी मार्केट में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में संघर्ष में बढ़त को मान रहे हैं, इसके अलावा, फेड के रुख से भी कमोडिटी मार्केट में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
8,305
Messages
8,337
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top