रमजान में दिल्ली में शराब बिक्री पर लगे प्रतिबंध, AIMIM नेता की मांग: सावन की तरह मिले सम्मान

'रमजान के महीने में दिल्ली के अंदर बंद हों शराब की दुकानें', एआईएमआईएम नेता ने की मांग


नई दिल्ली, 19 फरवरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के नेता शोएब जमई ने मांग की है कि रमजान के महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाना चाहिए।

एआईएमआईएम की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष शोएब जमई ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए। सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री एवं खपत की पाबंदी लगाई जाए। जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको सम्मान करना चाहिए।"

बता दें कि गुरुवार से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने पिछले दिन घोषणा की। रमजान के महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और नमाज पढ़ते हैं। यह महीना रहमत (दया), मगफिरत (माफी) और नजात (मोक्ष) का महीना माना जाता है।

रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय में इफ्तार और सहरी की परंपरा विशेष रूप से देखी जाती है। लोग गरीबों को दान देते हैं, तरावीह की नमाज अदा करते हैं और कुरान की खतम करते हैं। इस महीने में चैरिटी और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "रमजान मुबारक। यह महीना हमारे समाज में एकता की भावना को और बढ़ाए। हर जगह शांति और खुशहाली हो।"

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रमजान पर बधाई दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "रमजान मुबारक। यह महीना सभी के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top