एआई से अजित पवार पर फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं! NCP की दो टूक- 'साइबर एक्ट में होगा मुकदमा'

एआई के जरिए अजित पवार को लेकर गलत संदेश फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी


मुंबई, 18 फरवरी। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने एक पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि अजित पवार के दुखद निधन के बाद कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए एआई निर्मित ऑडियो-वीडियो प्रचारित कर रहे हैं और अजित पवार को लेकर गलत संदेश समाज में फैला रहे हैं। ऐसे लोग इस पर यकीन न करें।

सुनील तटकरे ने चेतावनी दी है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए जो लोग ऐसा कर रहे हैं, अगर वे इस तरह के ऑडियो-वीडियो पर रोक नहीं लगाते हैं, तो उनके खिलाफ साइबर एक्ट के तहत एनसीपी केस दर्ज कराएगी और कानूनी कार्रवाई करेगी।

दरअसल, सुनील तटकरे का इशारा साफ तौर पर रोहित पवार पर है। रोहित पवार मुंबई से लेकर दिल्ली तक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। एआई वीडियो और ऑडियो के जरिए यह सवाल उठा रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई और क्या कमियां रहीं। इसके बाद ही सुनील तटकरे ने पार्टी की तरफ से यह पत्र जारी किया है। हालांकि इसमें रोहित पवार का नाम नहीं है, लेकिन रोहित पवार अकेले ऐसे राजनीतिक व्यक्ति हैं जो बड़े स्क्रीन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुर्घटना को एआई वीडियो-ऑडियो दिखाकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

सुनील तटकरे की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के दिवंगत पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजितदादा पवार के निधन के बाद यह देखा गया है कि उनकी आवाज और इमेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाए गए फेक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया और अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं।

पत्र में आगे लिखा है कि कुछ लोग अपने मतलबी राजनीतिक और सोशल मकसद को पूरा करने के लिए पूज्य दादा की आवाज में झूठे, गुमराह करने वाले बयान फैला रहे हैं। यह बहुत गंभीर और सजा के लायक जुर्म है। दिवंगत लीडर की इमेज का इस तरह इस्तेमाल करना बहुत ही घटिया और निंदनीय काम है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी साफ तौर पर चेतावनी देती है कि संबंधित लोग तुरंत ऐसे एआई से बने फेक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रसारित करना बंद करें। नहीं तो, संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में लिखा है कि दिवंगत अजितदादा पवार महाराष्ट्र के एक जननेता थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके नाम पर झूठा प्रोपेगैंडा फैलाना समाज के हित के लिए नुकसानदायक है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी कामों की कड़ी निंदा करती है और संबंधित लोग तुरंत यह काम बंद करें, नहीं तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top