विकसित मध्य प्रदेश के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा यह बजट: हेमंत खंडेलवाल

विकसित मध्य प्रदेश के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा यह बजट: हेमंत खंडेलवाल


भोपाल, 18 फरवरी। मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को साकार करने के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा।

खंडेलवाल ने कहा है कि मध्य प्रदेश का प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई चार जातियों – गरीब, युवा, नारी और किसान – की समृद्धि का मार्ग और प्रशस्त करेगा। यह बजट मध्य प्रदेश के समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिससे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा।

उन्‍होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति विभाग के बजट में 25.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 47,429 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं अनुसूचित जाति विभाग के बजट में भी 17 प्रतिशत की वृद्धि कर 31,192 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

खंडेलवाल ने राज्य के प्रति व्यक्ति की आय में हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रति व्यक्ति आय दो वर्ष में 1,41,000 से बढ़कर 1,69,000 हो गई है। यह 19.25 प्रतिशत की वृद्धि सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम है। यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस करता है, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बजट में गौशालाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं तथा एक लाख सोलर पंप किसानों को देने की तैयारी की गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है और फसल बीमा के लिए 1300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार हर समाज और वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को रोजगार और व्यवसाय उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष मनाया गया। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण व किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भाजपा सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है।

उन्‍होंंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि व मुख्यमंत्री सम्मान निधि के प्रति वर्ष 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। किसानों को 1 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। वीबीजी रामजी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों के विकास का निर्णय अब पंचायत स्तर पर पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top