चीनी परिवहन विभाग ने वसंतोत्सव यात्रा सीजन के लिए उठाए विशेष कदम

चीनी परिवहन विभाग ने वसंतोत्सव यात्रा सीजन के लिए उठाए विशेष कदम


बीजिंग, 18 फरवरी। चीनी परिवहन मंत्रालय के अनुसार, 17 फरवरी को देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रियों के आवागमन का आंकड़ा 21 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। इस वर्ष वसंतोत्सव यात्रा सीजन शुरू होने के बाद से अंतर-क्षेत्रीय यात्री आवागमन में लगातार वृद्धि हो रही है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं।

17 फरवरी को देशभर में रेलवे द्वारा लगभग 61 लाख यात्रियों को ले जाए जाने का अनुमान है और 281 विशेष यात्री ट्रेनें चलाने की योजना है। कई स्थानों पर पर्यटन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो यात्रियों की वसंतोत्सव के दौरान लोकल पर्यटन की मांगों को पूरा कर रही हैं। शियांगचिन हाई-स्पीड रेलवे, बाओयिन हाई-स्पीड रेलवे और शियान हाई-स्पीड रेलवे सहित 22 नए रेलवे लाइनों और 50 से अधिक नए रेलवे स्टेशनों ने पहली बार वसंतोत्सव यात्रा में भाग लिया है, जिससे परिवहन क्षमता में प्रभावी रूप से वृद्धि हुई है।

परिवहन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ, बड़ी संख्या में यात्रियों से निपटने के लिए कई प्रमुख स्टेशनों में बुद्धिमान सुरक्षा जांच उपकरण लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही दक्षता में काफी वृद्धि हुई है। पेइचिंग रेलवे स्टेशन में लगे बुद्धिमान सुरक्षा जांच उपकरणों ने प्रति सामान की जांच समय को 6 सेकंड से घटाकर 2 सेकंड कर दिया है।

बुजुर्गों और बच्चों जैसे विशेष यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, कई स्थानों के स्टेशनों में उनके लिए 'पॉइंट-टू-पॉइंट' कनेक्टिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

सड़क मार्ग की बात करें तो, 17 फरवरी को वाहनों के आवागमन में वृद्धि शुरू हुई और नई ऊर्जा वाहनों का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। अनुमान है कि वसंतोत्सव अवकाश के दौरान नई ऊर्जा वाहनों का दैनिक औसत प्रवाह 1.2 करोड़ तक पहुंच जाएगा, जो कुल दैनिक प्रवाह का लगभग 22 प्रतिशत होगा। विभिन्न स्थानों में चार्जिंग सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है ताकि छुट्टियों के दौरान चार्जिंग के लिए लंबी कतारों की समस्या कम हो सके।

हवाई मार्ग की बात करें तो, 17 फरवरी को देशभर में नागरिक उड्डयन द्वारा लगभग 22 लाख 30 हज़ार यात्रियों को ले जाने का अनुमान है और लोकप्रिय पर्यटन मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। क्वांगचो बाईयून और सान्या फीनिक्स सहित कई नए हवाई अड्डों और नए टर्मिनलों ने पहली बार वसंतोत्सव यात्रा में भाग लिया है। बुद्धिमान चेक-इन, सामान जांच और सुरक्षा जांच जैसे स्वचालित उपकरणों ने यात्रियों की आवाजाही दक्षता में काफी वृद्धि की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,266
Messages
8,298
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top