शाजिया इल्मी का राहुल गांधी पर पलटवार: एआई समिट पर डर फैलाकर देश का अपमान कर रहे हैं

एआई समिट पर राहुल गांधी सिर्फ डर और सनसनी फैला रहे हैं: शाजिया इल्मी


नई दिल्ली, 18 फरवरी। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने एआई समिट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिना किसी फैक्ट या बिना किसी समझ के सिर्फ और सिर्फ डर और सनसनी फैला रहे हैं। यह कहना कि डेटा बेचा जा रहा है, कैसा बयान है। बहुत सीधे तरीके से, वह देश के इंस्टीट्यूशन्स, देश के फ्यूचर, देश की इकॉनमी और इसके कानूनों की बेइज्जती कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि एक निजी विश्वविद्यालय का हवाला देकर राहुल गांधी एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें पूरे विश्व के लीडर आए हैं। जो निवेश, तकनीक का मंच है, उसे डेटा मंडी कह रहे हैं। भारत दुनिया का डिजिटल लीडर है। यूपीआई, आधार सहित अन्य प्लेटफॉर्म देखिए। डेटा सिक्योरिटी के लिए सख्त साइबर प्रोटोकॉल है। मुझे समझ में नहीं आता है कि राहुल गांधी क्या कह रहे हैं।

राहुल गांधी को लेकर टीएमसी नेता के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी एक मजाक बन गए हैं, और खुलेआम उनकी लीडरशिप पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जहां तक ममता बनर्जी और एमके स्टालिन की बात है, उनके नाम भी सामने आ रहे हैं। बंगाल में कांग्रेस बनाम टीएमसी हो चुका है। तमिलनाडु में भी डीएमके अलग चलेगा। इंडी अलायंस सिर्फ स्वार्थ के लिए था। लोकसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन ध्वस्त हो गया।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुसलमानों के 5 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने पर भाजपा नेता ने कहा कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण दिया जाता है।

केरल स्टोरी-2 को लेकर हो रहे विवाद पर शाजिया इल्मी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता। अगर आप केरल स्टोरी के दूसरे पार्ट से सहमत नहीं हैं, और फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की बात करते हैं, तो देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के तहत कोई फिल्म बनी है, तो आप उसे बैन करने या बैन करने की मांग कैसे कर सकते हैं।

यूपी में बसपा के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता ने कहा कि मायावती का अकेले चलने का जो राग है, वह दिखाता है कि विपक्ष में अविश्वास चरम पर है, और भाजपा के साथ सीधे तौर पर लड़ने की हिम्मत नहीं है। हाथी हाथ का साथ नहीं चाहता है, और साइकिल उसे नहीं चाहिए। इंडी अलायंस का फ्यूचर कुछ नहीं है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top