बारामती अपहरण: लड़की का वीडियो, बोली- किडनैप नहीं, प्रेमी संग गई; पुलिस अब प्रेम-प्रसंग की जांच में

बारामती में अपहरण नहीं हुआ बल्कि प्रेमी संग गई लड़की, प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच कर रही पुलिस


बारामती,18 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में 21 साल की लड़की की किडनैपिंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पहले आरोप लगाया था कि लड़की को उसकी मां और भाई के सामने अपहरण कर लिया गया लेकिन अब लड़की ने एक वीडियो जारी किया है।

लड़की का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने किडनैपिंग के आरोप से इनकार किया है। ऐसे में मामला पेचीदा हो गया है और पुलिस इस मामले में अब लड़की और आरोपियों की मिलीभगत और प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

लड़की ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरा नाम वैष्णवी राजू थोरात है। मैं जहीर शेख के साथ पिछले 9 साल से प्रेम संबंध में हूं। कल जो घटना हुई, उसमें मुझ पर कोई जबरदस्ती नहीं की गई। मैं अपनी मर्जी से आई हूं। मेरा अपहरण (किडनैप) नहीं हुआ है। लोगों ने अफवाह फैलाई है, उस पर विश्वास न करें।"

घटना मंगलवार शाम को इंदापुर तालुका के भिगवान पुलिस थाना क्षेत्र में घटी। पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना 17 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे घटी। अपहरण की बात सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और लोग प्रदर्शन करने लगे।

घटना के विरोध में बुधवार को स्थानीय बाजार बंद रहा। एफआईआर में कहा गया है कि 17 फरवरी को शाम करीब 4 बजे, दो मुस्लिम युवकों ने आनंद होटल के पीछे से घर लौट रही एक लड़की, उसकी मां और उसके भाई को रोका। उस समय आरोपियों ने लड़की की मां और भाई की आंखों में मिर्च फेंक दी और लड़की को जबरन एक वाहन में बैठाकर ले गए।

आरोपियों की पहचान जहीर हारून शेख और अयान हारून शेख के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ भिगवान पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। अपहरण के तुरंत बाद पीड़ित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए, विरोध प्रदर्शन किया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और रात 11 बजे के बाद भी बड़ी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन परिसर के बाहर मौजूद रहे।

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ समय के लिए अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा, घटना के विरोध में स्थानीय गांव के बाजार में दुकानें भी बंद रहीं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top