टी20 वर्ल्ड कप: फरहान का तूफानी शतक, नामीबिया को 102 रन से रौंद पाकिस्तान सुपर-8 में दाखिल

टी20 वर्ल्ड कप: फरहान का नाबाद शतक, नामीबिया को 102 रन से हराकर 'सुपर-8' में पाकिस्तान


कोलंबो, 18 फरवरी। पाकिस्तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 102 रन से जीत दर्ज करते हुए 'सुपर-8' में जगह बना ली है।

सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसके बाद 24 फरवरी को इंग्लैंड से उसकी भिड़ंत होगी। पाकिस्तान सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंकाई टीम को चुनौती देगा।

बुधवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फहरान ने 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सईम अयूब के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन, जबकि कप्तान सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन जोड़े।

पाकिस्तानी टीम ने 118 के स्कोर तक अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद साहिबजादा ने शादाब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

एक ओर साहिबजादा ने नाबाद शतकीय पारी खेली, तो दूसरी तरफ कप्तान आगा ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, शादाब ने 22 गेंदों में 36 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जैक ब्रसेल ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में नामीबियाई टीम 17.3 ओवरों में महज 97 रन पर सिमट गई। नामीबिया की तरफ से लौरेन स्टीनकैंप ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 3.3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि शादाब खान ने 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इस मुकाबले के साथ सुपर-8 की सभी टीमें तय हो गई हैं। पहले ग्रुप में भारत के अलावा, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने स्थान सुनिश्चित किया है, जबकि दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,471
Messages
16,508
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top