एआई से बदलेगा रचनाकारों का भविष्य! अश्विनी वैष्णव ने 'वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर' का किया उद्घाटन, डिजिटल क्रांति का आगाज़

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 'वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर' का उद्घाटन किया


नई दिल्ली, 18 फरवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) इकोसिस्टम के भीतर एआई के परिवर्तनकारी इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान, वैष्‍णव ने इस बात पर जोर दिया कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर मंत्रालय की प्रमुख पहलों, जैसे कि वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक रणनीतिक विस्तार है।

वैष्णव ने पवेलियन का विस्तृत दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उभरते उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेजन जैसी वैश्विक संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत की।

मंत्रालय ने बताया कि इस पैवेलियन में अत्याधुनिक एआई अनुभव प्रदर्शित किए गए, जिनमें रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट और प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो से लेकर एडब्ल्यूएस और भारतजेन द्वारा विकसित एजेंटिक एआई-संचालित न्यूज रूम शामिल थे, जो स्वचालित संपादकीय कार्यप्रवाह को सक्षम बनाते हैं। नवाचारों में सर्वम की रीयल-टाइम वॉयस क्लोनिंग और बहुभाषी बातचीत के लिए इंडस चैट ऐप, एनएफडीसी द्वारा क्यूरेट की गई 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग, सोनी रिसर्च इंडिया की चेहरे और आवाज को फिर से उम्र देने वाली तकनीक और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की डीएसएलआर या आईफोन का उपयोग करके मार्कर-लेस मोशन कैप्चर तकनीक शामिल थी।

मंत्रालय के मुताबिक,यह प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक हस्तियों द्वारा आयोजित विशेषज्ञ संवाद, फिल्म मेकर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करना जारी रखेगा।

इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा था कि भारत आने वाले समय में हेल्थकेयर में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिससे पूरे सेक्टर में काम करने के तरीके में बदलाव आएगा।

समिट में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से एआई का उपयोग बढ़ रहा है। भारत आने वाले समय में विश्व को नया एआई मॉडल देगा, जिसमें दुनिया को दिखाया जाएगा कि कैसे एआई का उपयोग करके पूरे हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बदला जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित है और समिट में हमारा फोकस है कि कैसे एआई को बड़ी आबादी के फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,371
Messages
15,408
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top