जन्मदिन विशेष: 'मैं तेज गेंदबाज हूं, मध्यम गति वाला नहीं!' प्रसिद्ध कृष्णा की वो जिद जिसने लिखी सफलता की कहानी

जन्मतिथि: 'नहीं सर, मैं तेज गेंदबाज हूं', जब प्रसिद्ध कृष्णा ने खुद को मध्यम गति का तेज गेंदबाज नहीं माना था


नई दिल्ली, 18 फरवरी। भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में प्रसिद्ध कृष्णा का नाम तेज गेंदबाजों की श्रेणी में प्रमुखता से लिया जाता है। कृष्णा ने अपनी गति, उछाल और विविधता से बतौर तेज गेंदबाज अपनी एक अलग पहचान बनाई है और घरेलू क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में बड़ी सफलता हासिल की है।

30 साल के कृष्णा का जन्म 19 फरवरी 1996 को बेंगलोर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट पसंद था और उन्हें तेज गेंदबाज के रूप में ही अपना करियर बनाना था। प्रसिद्ध कृष्णा अपने करियर के शुरुआती दिनों में जब क्लब में अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए गए तो उन्हें मध्यम गति का तेज गेंदबाज बताया गया। इस पर कृष्णा ने कैंप में कोच से कहा था, "नहीं सर, मैं तेज गेंदबाज हूं।"

दरअसल, भारत में तेज गेंदबाजों को मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में दर्शाया जाता है, लेकिन कृष्णा को अपनी गति पर विश्वास था और उसी विश्वास ने उन्हें मौजूदा दौर का बेहतरीन तेज गेंदबाज बनाया है।

2015 में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करने वाले कृष्णा ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। 2021 में वनडे में भारतीय टीम के लिए उनका पदार्पण हुआ था। इसके बाद 2023 में उन्होंने टेस्ट और टी20 में डेब्यू किया। कृष्णा का करियर इंजरी से प्रभावित रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने मजबूत वापसी की है और अपनी क्षमता साबित की है। कृष्णा भारत और विदेशी दोनों ही पिचों पर विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। दबाव में कृष्णा बेहतर गेंदबाजी करते हैं।

भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में 22 विकेट, 23 वनडे में 40 विकेट और 5 टी20 में 8 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हैं।

2018 में आईपीएल करियर शुरू करने वाला यह गेंदबाज पिछले 8 सीजन में केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुका है। कृष्णा ने आईपीएल 2025 में जीटी के लिए 25 विकेट लिए थे और पर्पल कैप विजेता रहे हैं। आईपीएल के 66 मैचों में कृष्णा 74 विकेट ले चुके हैं।

150 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले कृष्णा की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में भारत के लिए अहम भूमिका हो सकती है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,278
Messages
15,315
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top