AI क्रांति पर मंथन के लिए दिल्ली पहुंचे कजाकिस्तान-नीदरलैंड के PM, इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में करेंगे शिरकत

AI Impact Summit


नई दिल्ली, 18 फरवरी। कजाकिस्तान और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे। जिसका मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बदलाव लाने वाली क्षमता का पता लगाना है।

कजाकिस्तान के पीएम ओल्जास बेक्टेनोव का एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्वागत किया।

उनके आने के बाद, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, "पीएम ओल्जास बेक्टेनोव का दौरा और इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में उनका हिस्सा लेना दोनों देशों की साझेदारी को ताकत देगा।"

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ भी बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे, जिनका केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

एमईए ने कहा, "पीएम शूफ इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे; उनके शामिल होने से भारत-नीदरलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।"

आर्थिक विकास, गवर्नेंस और सामाजिक विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से आने वाले बदलावों को लेकर दुनिया भर के नेता, पॉलिसी निर्माता और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

एआई इम्पैक्ट समिट, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया के बड़े फोरम में से एक माना जाता है। इसका मकसद वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करना, जिम्मेदार और नैतिक एआई को बढ़ावा देने के साथ ही अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ाना है।

पांच दिवसीय समिट में 110 से ज्यादा देशों और 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने हिस्सा लिया है, जिसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या उपराष्ट्रपति और लगभग 45 मंत्री शामिल होंगे।

यह समिट भारतीय मूल्यों पर आधारित है, जिसकी आदर्श थीम "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" (सभी के कल्याण और सभी की खुशी) है।

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस सीरीज का चौथा संस्करण है; इससे पहले 2023 में यूनाइटेड किंगडम, 2024 में साउथ कोरिया और 2025 में फ्रांस में इसका आयोजन हो चुका है। पहले के वैश्विक एआई समिट (जो विकसित देशों के लिए जोखिम और नियमन पर केंद्रित थे) के विपरीत भारत का सम्मेलन विकासात्मक परिणामों पर जोर देता है। यह प्रदर्शित करता है कि एआई कैसे ग्लोबल साउथ की चुनौतियों, जैसे- स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, कृषि उत्पादन और भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकता है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,085
Messages
8,117
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top