पाकिस्तान में सीपीईसी रूट पर भीषण हमला! पुलिस स्टेशन-कस्टम ऑफिस गोलियों से छलनी, दो की दर्दनाक मौत

Firing in pakistan's KP


पेशावर, 18 फरवरी। खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान (डीआई खान) स्थित सीपीईसी रूट स्थित एक पुलिस स्टेशन और कस्टम्स ऑफिस पर बंदूकधारियों ने अटैक किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

डॉन न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि बुधवार को डेरा इस्माइल खान में यारिक पुलिस स्टेशन और एक कस्टम ऑफिस पर किए गए हमले में दो अधिकारी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने यारिक पुलिस स्टेशन और पास के एक कस्टम ऑफिस पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की, जो चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) रूट पर है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमले में कस्टम अधिकारी इसरार खान और पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद बिलाल की जान चली गई।

घायलों की पहचान हजरत उमर और ख्याल मोहम्मद के रूप में हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने सीपीईसी रूट पर चल रही पैसेंजर बसों पर भी फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हमले के दौरान एक कस्टम गाड़ी में आग लगा दी गई।

सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिससे हमलावर भाग गए। घटना के तुरंत बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जांच चल रही है, और अधिकारियों ने कहा कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

इस महीने की शुरुआत में, पनियाला के डेरा इस्माइल खान के वांडा बुध इलाके में हथियारबंदों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया था, जिसमें एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) समेत चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।

वहीं, 24 जनवरी को, जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुए धमाके में एक शांति समिति के नेता समेत पांच लोग मारे गए, जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे। उसे आत्मघाती हमला बताया गया था।

दूसरी ओर बुधवार को ही पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने दावा किया कि उसने अपने खोजी अभियान के दौरान आठ कथित आतंकवादी मार गिराए हैं।

सीटीडी के अनुसार, गोलीबारी में उसके तीन कर्मी भी घायल हुए हैं। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,588
Messages
15,625
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top