शाहनवाज का ममता पर तंज: दीदी बंगाल में फ्लॉप, अब विकास करेगी भाजपा; विदाई की तारीख नजदीक

बंगाल में फ्लॉप रही हैं ममता बनर्जी, जनता को अब चाहिए विकास करने वाली सरकार: शाहनवाज हुसैन


पटना, 18 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी विदाई का तारीख नजदीक आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी फ्लॉप रही हैं और जनता को अब उनकी सरकार नहीं चाहिए। बंगाल की जनता को विकास करने वाली सरकार चाहिए। इसीलिए बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल में बदलाव पक्का है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी। हम बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में जीते हैं। अब बंगाल में भाजपा का झंडा लहराएगा। दीदी बहुत दिनों तक बच नहीं सकती हैं। वे फ्लॉप हो गई हैं। वहां के लोग भाजपा की सरकार चाहते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी तो खुद तुगलकी फैसले लेती हैं, इसीलिए उन्हें सब कुछ तुगलकी ही लगता है।

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में परिवार को धमकी मिलने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार सबका ध्यान रख रही है और सबको इंसाफ मिलेगा। एआई समिट को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों को उम्मीद है कि देश एआई के क्षेत्र में सबसे आगे होगा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं और अब मेरे लिए तीसरा बच्चा पैदा करने का कोई चांस नहीं है।

संघ प्रमुख के घुसपैठ को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि भारत धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आकर रहने लग जाए और यहां के लोगों के हक को मारे। भारत के टैक्सपेयर का मनी भारत के लिए है। बांग्लादेशियों को अपने वतन लौटना चाहिए।

संघ प्रमुख ने चिंता जताते हुए कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा। उन्हें रोजगार नहीं देना है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। वैज्ञानिकों के हवाले से उन्होंने कहा कि जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है। यह बात हमारे परिवारों में नवदंपतियों को बताई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विवाह की सही आयु 19 से 25 वर्ष है। विवाह का उद्देश्य सृष्टि आगे चले, यह होना चाहिए, वासना पूर्ति नहीं। इसी भावना से कर्तव्य बोध आता है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,949
Messages
15,986
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top