बिहार में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर सो रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में


मुजफ्फरपुर, 18 फरवरी। बिहार में एक ओर विपक्ष जहां सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है, वहीं अपराधी भी प्रतिदिन बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

इस बीच, पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना से लोग हतप्रभ हैं। दरअसल, यह पूरा मामला मंसूरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां अपराधी ने देर रात घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि पूरे परिवार के लोग रात में खाना-पीना कर सो गए थे। इस दौरान जब मृतक छात्रा के पिता रात को दो बजे के करीब अपना कमरा खोलकर बाहर निकले तो आंगन में बेटी का खून से लथपथ शव को देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया।

मृतक की मां ने बताया कि उनकी पुत्री रात को घर में सो रही थी, अचानक देर रात शोर हुआ, दरवाजा खोला तो आंगन में बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। घटना कैसे हुई, ये उन्होंने नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि मृतक बाथरूम के लिए उठी होगी और बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस हालांकि हत्या के कारणों को लेकर अब तक कुछ नहीं कह रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है, लेकिन हत्या के सही कारणों की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,949
Messages
15,986
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top